फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Sushma Swaraj addresses MEA annual press conference

पेरिस समझौते पर ट्रंप को भारत का जवाब, लालच नहीं पर्यावरण बचाने को किए हस्ताक्षर

Mon, 05 Jun 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 05 Jun 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
EAM Sushma Swaraj addresses MEA annual press conference
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर विदेश मंत्रालय के कामों की जानकारी दी। सुषमा ने कहा की दुनिया में भारत की लोक‌प्रियता बढ़ी है, भारत का प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा आज हमारे पीएम की गिनती दुनिया के शीर्ष नेताओं में होती है।
विज्ञापन


पेरिस समझौते पर अमेरिका को दिया जवाब
H1B1 वीजा के मामले में सुषमा स्वराज ने कहा कि अभी तक इसमें तो कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन यह चिंता की बात है। कहा कि मैं भरोसा देती हूं कि हम इस मामले में ट्रंप प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और प्रधानमंत्री मोदी इस मसले को उठाएंगे। वहीं उन्होंने पेरिस समझौते को लेकर अमेरिका को जवाब दिया है। सुषमा ने कहा कि भारत ने पेरिस समझौते पर दस्तखत किसी धन-भय या दबाव में नहीं किया। भारत ने पर्यावरण प्रतिबद्घता के लिए इस सझौते पर पहले हस्‍ताक्षर किए।
विज्ञापन


पाक के साथ नहीं होगी बात
वहीं सुषमा ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्‍न अंग हैं समझौते का सवाल ही नहीं। सुषमा ने कहा कि हम बहुत स्पष्‍ट हैं कि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी और वार्ता के लिए किसी मध्यस्‍थता की कोई गुंजाइश नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा ने गिनाई उपलब्धियां
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने मंत्रालय द्वारा बीते तीन साल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते तीन साल में करीब 80 हजार भारतीयों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। पासपोर्ट प्रकिया को सरल बनाया गया है।घरेलू मामलों में विदेश मंत्रालय सक्रिय भूमिका निभा रहा है।पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबध बेहतर हुए हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीय नागरिकों का सम्मान बढ़ा है। वहीं सुषमा ने विदेश राज्य मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर काम किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed