{"_id":"62f2bc72cac42a5e4c22c79c","slug":"eam-s-jaishankar-says-pm-modi-reshaped-india-foreign-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi@20: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पीएम मोदी ने भारत की विदेश नीति को नया आकार दिया, वैश्विक मंच पर बढ़ा कद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Modi@20: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पीएम मोदी ने भारत की विदेश नीति को नया आकार दिया, वैश्विक मंच पर बढ़ा कद
Wed, 10 Aug 2022 01:28 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:28 AM IST
सार
विदेश मंत्री जयशंकर ने हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजिस यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू) परिसर में पुस्तक ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ (Modi@20: Dreams Meet Delivery) पर परिचर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा, रूपक, प्रस्तुति, व्यवहार और आदत एक ऐसे व्यक्ति को परिभाषित करते हैं जिसे दुनिया में पहचान मिली है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : Twitter@DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की विदेश नीति को नया आकार दिया है, जिसके केंद्र में राष्ट्रीय हित हैं, लेकिन इस तरह से जो वैश्विक भलाई के साथ सामंजस्य स्थापित करता है।
विज्ञापन
जयशंकर ने हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजिस यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू) परिसर में पुस्तक ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ (Modi@20: Dreams Meet Delivery) पर परिचर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा, रूपक, प्रस्तुति, व्यवहार और आदत एक ऐसे व्यक्ति को परिभाषित करते हैं जिसे दुनिया में पहचान मिली है।
विज्ञापन
ईएफएलयू ने जयशंकर के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इसमें संदेह की कोई बात नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी का कद वैश्विक मंच पर बढ़ा है।निश्चित रूप से उनकी नीतियों और पहलों का असर हुआ है। वहीं, यह एक व्यक्तिगत सम्मान भी है जो दूसरों के व्यवहार को प्रभावित करता है। समकक्ष नेता उन्हें सर्वोत्कृष्ट भारतीय मानते हैं और उसी हिसाब से प्रतिक्रिया देते हैं।’’
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि अमेरिकी नेता, 2014 की उनकी (मोदी की) अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी व्रत संबंधी दिनचर्या से किस तरह प्रभावित हुए थे या यूरोपीय नेताओं ने उनके योग में किस तरह रुचि दिखाई।’’ देश की विदेश नीति पर जयशंकर ने कहा कि इसका एक बड़ा तत्व वह तरीका भी है जिसमें प्रधानमंत्री खुद को प्रस्तुत करते हैं।
उन्होंने कहा कि पहली बार देश में एक ऐसी राष्ट्रपति, नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष हैं जिन सभी का जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है, और ये सभी नेता देश की जनता की महत्वाकांक्षाओं को समझते हैं। ईएफएलयू के कुलपति और यूजीसी के सदस्य प्रो. ई सुरेश कुमार ने पुस्तक चर्चा की अध्यक्षता की। उन्होंने इस पुस्तक को प्रेरक और देश में मोदी के योगदान को समझने के लिए एक महान पठन करार दिया। पुस्तक ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों के लेखों का संकलन है।