फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar says India strong counter terrorism response shows country would not be coerced by others

Terrorism: जयशंकर बोले- चुनौतियों के सामने किसी के दबाव में नहीं आएगा भारत, अपनी सुरक्षा के लिए सबकुछ करेगा

Sun, 15 Jan 2023 01:44 AM IST
देव कश्यप एएनआई, चेन्नई।
एएनआई, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Jan 2023 01:44 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की ओर से किए गए बालाकोट हवाई हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा।

विज्ञापन
EAM S Jaishankar says India strong counter terrorism response shows country would not be coerced by others
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी घटनाओं और चीन के साथ आक्रामक झड़प पर हमारी जवाबी कार्रवाई ने दिखाया है कि भारत सीमापार चुनौतियों के सामने किसी दबाव में नहीं आएगा। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कही। विदेश मंत्री तमिल साप्ताहिक 'तुगलक' की 53वीं वर्षगांठ को संबोधित कर रहे थे। जयशंकर ने कहा कि सभी देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा की परीक्षा हो रही है, लेकिन भारत का हिस्सा उचित से अधिक रहा है। इनमें उग्रवाद और युद्ध से लेकर सीमा पार आतंकवाद, विशेषकर आतंकवाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लंबे समय से सहन करने वाले दृष्टिकोण ने आतंकवाद के सामान्य करने का खतरा पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


भारत अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा: जयशंकर
उन्होंने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की ओर से किए गए बालाकोट हवाई हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा। उत्तरी सीमाओं पर चीन ताकत के बल पर बार-बार यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। कोविड-19 के बावजूद चीन की साजिश का हमने मजबूती से जवाब दिया है। दुर्गम इलाकों और कठोर परिस्थितियों वाली सीमाओं पर हजारों की संख्या में तैनात हमारे सैनिक अनवरत अपना काम कर रहे हैं। उसी समय केंद्र सरकार अन्य देशों के साथ परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूत आर्थिक और सामरिक संबंध स्थापित कर रही है।
विज्ञापन


...तो भारत होता दुनिया का सबसे बड़ा देश
केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर 1947 में विभाजन नहीं हुआ होता तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश होता, न कि चीन। विभाजन के चलते देश के कई हिस्से अलग हो गए जिसने भारत का कद छोटा कर दिया। उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य हो सकता है कि विदेश मंत्री ये बातें क्यों कर रहे हैं। अपनी विदेश यात्रा के दौरान मैंने कई विकसित देशों को आपूर्ति किए गए हमारे कोविड-19 टीकों पर धन्यवाद के शब्द सुने हैं। उन्होंने हमारे प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन में रुचि दिखाई है। वैश्विक सुरक्षा में भी भारत की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दुनिया के लिए किया कोविड रोधी टीकों का अविष्कार
सभा को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कोविड-19 के बारे में भी बात की और कहा कि भारत एक सफल निर्माता होने के साथ-साथ टीकों का आविष्कारक भी है। जयशंकर ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैश्विक चेतना को विभिन्न और विविध तरीकों से प्रभावित किया है। इस समय भारत ने न केवल खुद के लिए बल्कि दुनिया के लिए कोविड रोधी टीकों का सफलतापूर्वक अविष्कार और उत्पादन किया। दुनिया देख रही है कि कैसे भारत के स्वास्थ्य, आवास, माइक्रोक्रेडिट, किसान सहायता कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे प्रौद्योगिकी सक्षम शासन की दुनिया भार में प्रशंसा हो रही है। भारत का नाम आज उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed