फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar embarks on 3-nation visit to attend India EU TTC meet in Brussels

S Jaishankar: तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री; ब्रसेल्स में भारत-ईयू TTC बैठक में होंगे शामिल

Thu, 11 May 2023 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 08:47 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के पहले चरण में जयशंकर 11 और 12 मई को ढाका में रहेंगे। इसके बाद जयशंकर ढाका से रवाना होंगे और 13 से 15 मई तक स्वीडन की यात्रा पर जाएंगे। तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वे बेल्जियम जाएंगे। जहां वे दो दिन 15 और 16 मई तक रहेंगे। 
 

विज्ञापन
EAM S Jaishankar embarks on 3-nation visit to attend India EU TTC meet in Brussels
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर। - फोटो : Twitter : @DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की छह दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हुए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय ढांचे के तहत तीनों देशों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूत करने के तरीकों पर वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया है अपने दौरे के क्रम में वे बांग्लादेश पहुंच चुके हैं। जहां उनका स्वागत विदेश राज्यमंत्री शहरयार आलम ने किया। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के पहले चरण में जयशंकर 11 और 12 मई को ढाका में रहेंगे। इसके बाद जयशंकर ढाका से रवाना होंगे और 13 से 15 मई तक स्वीडन की यात्रा पर जाएंगे। तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वे बेल्जियम जाएंगे। जहां वे दो दिन 15 और 16 मई तक रहेंगे। 
विज्ञापन


ब्रसेल्स में TTC की बैठक में होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय (MEA) ने यह भी बताया कि ब्रसेल्स में विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। टीटीसी मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को होने वाली है। बता दें कि जून 2021 में अमेरिका के साथ हुई पहली साझेदारी के बाद भारत के साथ टीटीसी यूरोपीय संघ की दूसरी ऐसी तकनीकी साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ब्रसेल्स में जयशंकर बेल्जियम और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। वहीं, अपने दौरे के पहले चरण के दौरान ढाका में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिंद महासागर सम्मेलन के छठे संस्करण में भी भाग लेंगे। इसमें मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और दुनिया भर के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

विदेशमंत्री के तौर पर स्वीडन का पहला दौरा करेंगे जयशंकर
जयशंकर की स्वीडन यात्रा विदेश मंत्री के रूप में उनकी पहली यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और स्वीडन राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। स्वीडन वर्तमान में यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता करता है।


विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया है कि स्वीडन में विदेश मंत्री दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम (ईआईपीएमएफ) में भाग लेंगे। वह ईआईपीएमएफ के इतर कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed