फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Jaishankar to visit Bahrain, UAE and Seychelles from November 24 to 29

विदेश मंत्री जयशंकर आज से बहरीन, यूएई और सेशेल्स के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे

Tue, 24 Nov 2020 12:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
EAM Jaishankar to visit Bahrain, UAE and Seychelles from November 24 to 29
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विदेश मंत्री डॉ. एस जशंकर 24 से 29 नवंबर के बीच बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान वह अपने समकक्षों और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि 24-25 नवंबर को जयशंकर बहरीन में रहेंगे। यह विदेश मंत्री के तौर पर उनकी पहली बहरीन यात्रा होगी। वह, प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन को लेकर वह भारत सरकार की ओर से बहरीनी नेतृत्व से संवेदना जताएंगे।
विज्ञापन



वहीं, संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की यात्रा विदेश मंत्री जयशंकर 25-26 नवंबर को करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे के लिए जयशंकर की यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ 26 नवंबर को मुलाकात का कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा सेशेल्स की यात्रा विदेश मंत्री जयशंकर 27-28 नवंबर को करेंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को भारत आने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके साथ ही वह सेशेल्स के पर्यटन और विदेश मामलों के मंत्री सिल्वेस्टर रेडेगोंडे के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed