{"_id":"65de9b8c5bcd15a3820104d7","slug":"eam-jaishankar-acharya-lokesh-muni-as-global-jain-peace-ambassador-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हुबली वरूर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जयशंकर, आचार्य लोकेश मुनि को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हुबली वरूर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जयशंकर, आचार्य लोकेश मुनि को किया जाएगा सम्मानित
Wed, 28 Feb 2024 12:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:24 PM IST
सार
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कुलपति एस विद्याशंकर भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पद्मावती माता शक्तिपीठ की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
एस. जयशंकर, आचार्य लोकेश मुनि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज कर्नाटक के हुबली वरूर में जैन तीर्थ केंद्र, नवग्रह तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि को 'वैश्विक जैन शांति दूत' के तौर पर सम्मानित करेंगे।
यह सम्मान वैश्विक स्तर पर शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में आचार्य लोकेशजी के योगदानों और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत-जैन के गौरव को बढ़ाने में उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिगंबर जैन और एजीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक आचार्य गुणधरनंदीजी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले चिकोडी में केएलई स्कूल के उद्घाटन पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "पीएम मोदी के कार्यकाल में आज अगर बाहर कुछ भी होता है और उसमें कोई भी भारतीय नागरिक फंसता है तो हम हैं उनके लिए, यह भी पीएम मोदी की गारंटी है।"
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व सीएम भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कुलपति एस विद्याशंकर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पद्मावती माता शक्तिपीठ की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसके अलावा एजीएम ग्रामीण कॉलेज के नए प्रशासनिक ब्लॉक और एजीएम आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल के नए ब्लॉक का उद्घाटन भी किया जाएगा।
मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह आयोजन आध्यात्मिकता, शिक्षा और शांति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सार और वैश्विक कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

#WATCH | Karnataka: At the inauguration of KLE School in Chikodi, EAM Dr S Jaishankar says, "In the last 10 years of PM Modi, 2 new colleges were opened in the country every day, 1 university was opened every week and 8 new airports were opened every year. 30 km of highway has… pic.twitter.com/K76FHF1wsI
— ANI (@ANI) February 28, 2024