{"_id":"63c7acd2cbc22b1b6b3dc737","slug":"eam-foreign-minister-s-jaishankar-visits-maldives-to-discussed-bilateral-relations-news-in-hindi-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- क्षेत्र में शांति दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maldives: जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- क्षेत्र में शांति दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी
Thu, 19 Jan 2023 12:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:46 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए दोनों देशों की यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को वह मालदीव पहुंचे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को मालदीव पहुंचे। यहां पहुंचने पर एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, मालदीव के राष्ट्रपति इबुसोलिह से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी व्यक्तिगत बधाई दी गई।
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति भारत-मालदीव की साझा जिम्मेदारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीवी समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखना दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है। जयशंकर तीन दिन के दौरे पर हैं। मालदीव के बाद वे श्रीलंका जाएंगे। बैठक की जानकारी ट्विटर पर देते अब्दुल्ला शाहिद ने लिखा भारत के विदेश मंत्री और मेरे प्यारे मित्र का मालदीव में स्वागत है। भारत-मालदीव साझेदारी के माध्यम से दी गई विकासात्मक सहायता के प्रभाव को देखने के लिए वह यहां हैं।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा भारत हमेशा पूरे क्षेत्र के साथ मालदीव की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने का इच्छुक रहा है। वैश्विक तनाव कम करने और मालदीव जैसे देशों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए भारत भरपूर कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए दोनों देशों की यात्रा कर रहे हैं। मालदीव में वह द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री शाहिद के साथ चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मालदीव और श्रीलंका दोनों हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी हैं और प्रधानमंत्री के 'नेबरहुड फर्स्ट' के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखते हैं।