फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM Dr S Jaishankar on India's stand on Russia Ukraine conflict said, We should find a way of returning to diplomacy& dialogue

विदेश मंत्री बोले: यूक्रेन मसले पर भारत का रुख सबसे स्पष्ट, हम तत्काल युद्धविराम और बातचीत चाहते हैं

Tue, 26 Apr 2022 12:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा, एक साल से भी कम समय पहले अफगानिस्तान को पूरी दुनिया ने अकेला छोड़ दिया था। यह सब अपने हित और अपनी रुचियों का सही संतुलन खोजने के बारे में है। 

विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar on India's stand on Russia Ukraine conflict said, We should find a way of returning to diplomacy& dialogue
एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग में यूक्रेन के मुद्दे पर भारत के रुख पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, हमारा रुख पहले से ही स्पष्ट है। हम तत्काल युद्ध विराम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटा जाए। उन्होंने कहा, जब एशिया में नियम-आधारित व्यवस्था को चुनौती दी जा रही थी, तो हमें यूरोपीय देशों से सलाह मिली- अधिक व्यापार करो। कम से कम हम यह सलाह किसी को नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा, एक साल से भी कम समय पहले अफगानिस्तान को पूरी दुनिया ने अकेला छोड़ दिया था। यह सब अपने हितों और अपनी रुचियों का सही संतुलन खोजने के बारे में है। विभिन्न देशों के लिए प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। मैं जानना चाहता हूं कि अफगानिस्तान के मसले पर दुनिया ने कौन सा न्यायोचित कदम उठाया?
विज्ञापन


हम कदम उठाने को तैयार 
विदेश मंत्री ने कहा, कोई संघर्ष नहीं चाहता है। जब युद्ध खत्म होगा तब कोई विजेता नहीं होगा। युद्ध से बाहर भी एक दुनिया है। उन्होंने कहा, भारत युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार है, जिसके कारण खाद्य संकट जैसी चुनौतियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा ऊर्जा की बढ़ती कीमतें भी युद्ध के कारण हैं, लेकिन हम खाद्य भंडारण के संदर्भ में इसे देखते हैं। भारत कृषि उत्पादों खासकर गेहू का निर्यात कर इस अंतर को कम कर सकता है। विदेश मंत्री ने कहा, हम भोजन की कमी को कम करने में योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मामलों में बड़ी भूमिका के लिए भारत तैयार
विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, भारत वैश्विक मामलों में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा, यदि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियम अनुमति दे तो खाद्य मुद्रास्फीति पर काबू पाने के  लिए गेहूं की अधिक आपूर्ति कर दुनिया की मदद कर सकते हैं। यूक्रेन युद्ध समेत चीन के उदय पर भारत के पक्ष के बारे में पूछे गए सवाल पर विदेशमंत्री ने कहा, भारत बड़े वैश्विक मामलों और बहुपक्षीय क्षेत्रों में अधिक ठोस तरीके से अपनी भूमिका निभाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed