फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAGLE Congress sets up panel to monitor conduct of fair polls by Election Commission news in hindi

EAGLE: खरगे ने किया नेताओं-विशेषज्ञों के कार्य समूह का गठन; माकन, सिंघवी, खेड़ा समेत कई बड़े नाम शामिल

Sun, 02 Feb 2025 07:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 02 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

समूह में अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी शामिल हैं।

विज्ञापन
EAGLE Congress sets up panel to monitor conduct of fair polls by Election Commission news in hindi
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से नेताओं और विशेषज्ञों का एक कार्य समूह (ईएजीएलई) का गठन किया है। इसमें अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी शामिल हैं। इस समूह का उद्देश्य भारत के चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन की निगरानी करना है। 
विज्ञापन


यह समिति सबसे पहले महाराष्ट्र मतदाता सूची में हेरफेर के मुद्दे को उठाएगी और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट बनाएगी। ईएजीएलई अन्य राज्यों में पिछले चुनावों का भी विश्लेषण करेगा और आगामी चुनावों और देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन से संबंधित अन्य सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से निगरानी करेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन की निगरानी के लिए तत्काल प्रभाव से नेताओं और विशेषज्ञों का एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह (ईएजीएलई) का गठन किया है। इस पैनल का गठन दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि देश की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ गलत हुआ है। कांग्रेस और विपक्ष महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों की मतदाता सूची मांग रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग इसे उपलब्ध कराने से इनकार कर रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर सफाई पेश करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed