{"_id":"5bda4068bdec2269503608a3","slug":"e-commerce-companies-will-begin-their-third-sale-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स कंपनियों का दीवाली से पहले तोहफा, आज से शुरू होगी तीसरी सेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ई-कॉमर्स कंपनियों का दीवाली से पहले तोहफा, आज से शुरू होगी तीसरी सेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी ऑनलाइन कंपनियां दिवाली से पहले एक बार फिर से अपनी सेल शुरू कर रही हैं। फ्लिपकार्ट की सेल बृहस्पतिवार से शुरू होकर अगले सोमवार तक चलेगी, जबकि अमेजन की सेल शुक्रवार से शुरू होकर सोमवार तक चलेगी। दिवाली से पहले दोनों कंपनियों की यह तीसरी सेल है। स्नैपडील की भी मेगा दिवाली सेल शुक्रवार से रविवार तक चलेगी।
विज्ञापन
अमेजन से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सेल दो से पांच नवंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न उत्पादों पर 80 फीसदी तक छूट मिल सकती है। इसमें एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि एक से पांच नवंबर तक अपनी सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एसबीआई ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। स्नैपडील की मेगा दिवाली सेल दो से चार नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन