फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E-auction of gifts received by PM Narendra Modi has started

पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शुरू, ये है स्मृति चिन्हों की कीमत

Sun, 27 Jan 2019 05:36 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 27 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
E-auction of gifts received by PM Narendra Modi has started
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों को नीलाम करने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), दिल्ली में आयोजित नीलामी से जुटायी गयी धनराशि का इस्तेमाल सरकार की महत्वपूर्ण ‘नमामि गंगे’ परियोजना में होगा। उपहारों की ई-नीलामी के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की गयी है। इस पर भेंट का विवरण भी है। स्मृति चिन्ह की कीमत 100 रूपये से 30,000 रूपये के बीच है। कीमत के आधार पर उपहारों के बारे में वेबसाइट पर सर्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


पीतल, चीनी मिट्टी, कपड़ा, कांच, सोना, धातु की सामग्री आदि के आधार पर उपहारों की श्रेणी बनायी गयी है। हरेक सामग्री का आकार, भार का विवरण भी है। प्रधानमंत्री को किसने वह उपहार दिया, इस बारे में भी बताया गया है । नीलामी में राधा-कृष्ण की भी एक मूर्ति भी है, जिसपर सोना चढाया हुआ है। इसकी आधार कीमत 20,000 रूपये रखी गयी है। सूरत में मांडवी नगर पालिका ने 4.76 किलोग्राम की यह मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की थी। 
विज्ञापन


सूची में सबसे महंगे स्मृति चिन्ह में 2.22 किलोग्राम का एक सिल्वर प्लेट भी है, जिसकी कीमत 30,000 रूपये है। भाजपा के पूर्व सांसद सी नरसिम्हन ने प्रधानमंत्री को यह उपहार दिया था । संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पूर्व में कहा था कि देश ओर विदेश में प्रधानमंत्री को मिले 1900 उपहारों को नीलामी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed