{"_id":"5e7defff8ebc3e773d187e70","slug":"dyson-developed-special-ventilators-to-help-treat-covid-19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"#CoronaPositive: इस कंपनी ने सिर्फ 10 दिन में बना दिया कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल वेंटिलेटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#CoronaPositive: इस कंपनी ने सिर्फ 10 दिन में बना दिया कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल वेंटिलेटर
Fri, 27 Mar 2020 05:52 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:52 PM IST
सार
- Dyson ने सिर्फ 10 दिन में तैयार किया स्पेशल वेंटिलेटर
- ब्रिटेन ने दिए 10,000 वेंटिलेटर्स के ऑर्डर्स
विज्ञापन
Dyson ventilators
- फोटो : Dyson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश टेक्नोलॉजी कंपनी Dyson ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए खास वेंटिलेटर तैयार किया है और वह भी महज 10 दिनों में। डायसन को ब्रिटेन की सरकार ने 10 हजार वेंटिलेटर बनाने का ऑर्डर भी दे दिया है।
विज्ञापन
डायसन के इस वेंटिलेटर का नाम CoVent रखा गया है। कोवेंट वेंटिलेटर को कोरोना वायरस के मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बता दें कि वैक्यूम क्लिनर और हैंड ड्रायर बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट में डायसन का नाम पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
डायसन के वेंटिलेटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऐसी डिवाइस लगी है जो कृत्रिम फेफड़े का काम करती है। कोरोना संक्रमण की स्थिति में अभी तक इसी बात की पुष्टि हुई है कि यह वायरस इंसान के फेफड़े को पूरी तरह से जाम कर देता है जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह नहीं होता है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित होने पर कफ बहुत ज्यादा बनता है।
विज्ञापन
फेफड़ा ब्लॉक होने के कारण शरीर में ना ऑक्सीजन जा पाता है और ना ही कार्बन डाईऑक्साइड बाहर आता है। इस वेंटिलेटर में एक एंडोट्रैकल (ईटी) ट्यूब है जो कि वाइंड पाइप से कनेक्ट होता है और शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकालता है।
इससे मरीज को श्वसन प्रक्रिया में मदद मिलती है। सीधे शब्दों में कहें तो इस वेंटिलेटर में कृत्रिम फेफड़ा है। इस वेंटिलेटर का बड़ा फायदा है कि कोरोना के मरीज का इलाज करने के लिए डॉक्टर को किसी अन्य मशीन की जरूरत नहीं पड़ती है।