फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dwarkadhish temple priests wished PM Modi for Sudarshan Setu

Sudarshan Setu: यात्रा से पहले पीएम मोदी को द्वारकाधीश मंदिर के पुजारियों ने दी शुभकामनाएं, सेतु पर जताई खुशी

Sun, 25 Feb 2024 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 06:52 AM IST
सार

द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य पुजारी जिग्नेश जोशी ने कहा कि हमें खुशी हो रही है कि नए पुल का नाम भगवान के सुदर्शन चक्र पर रखा गया है। यह यादगार है। हम पीएम के आभारी है। हम अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते। सभी पुजारियों की ओर से पीएम मोदी को शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Dwarkadhish temple priests wished PM Modi for Sudarshan Setu
मंदिर के मुख्य पुजारी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बेट द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे। पीएम यहां पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी द्वारका में सुरदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए मंदिर के पुजारियों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें, पीएम भगवान कृष्ण के दर्शनों के बाद सेतु का उद्घाटन करेंगे। मंदिर के पुजारी ने कहा कि पहली बार पीएम मोदी मंदिर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

एक साक्षात्कार में द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य पुजारी जिग्नेश जोशी ने कहा कि हमें खुशी हो रही है कि नए पुल का नाम भगवान के सुदर्शन चक्र पर रखा गया है। यह यादगार है। हम पीएम के आभारी है। हम अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते। सभी पुजारियों की ओर से पीएम मोदी को शुभकामनाएं। मंदिर के पंडा धरम ठाकुर का कहना है कि सुदर्शन सेतु सिर्फ पुल नहीं है, यह भावना है। पुल ग्रामीणों की समस्या का समाधान है। पीएम द्वारका का विकास कर रहे हैं। हम खुश है। मंदिर के पुजारी मेहुल जोशी ने कहा कि भगवान राम ने रामसेतु बनाया था। पीएम मोदी अब सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह पुल द्वारका के लोगों के लिए बहुत मददगार होगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को समर्पित करेंगे सुदर्शन सेतु
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी उनके कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका और राजकोट जिलों में दो कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। देवभूमि द्वारका में प्रधानमंत्री अरब सागर पर देश का सबसे लंबा केबल आधारित पुल 'सुदर्शन सेतु' राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

गुजरात के इतिहास और विकास के लिए अभूतपूर्व होगा रविवार
जामनगर आने से पहले पीएम मोदी ने खुद एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि 25 फरवरी का दिन जामनगर के लिए ऐतिहासिक होगा। गुजरात की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुदर्शन सेतु के उद्घाटन के बाद ओखा और बेत द्वारका को जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दो इलाकों को जोड़ने के मकसद से बनाया गया सबसे बड़ा केबल पुल स्तब्ध करने वाली परियोजना है।

प्रधानमंत्री के पिटारे से निकल रहीं हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं
विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी स्थानीय जनता को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले पीएम मोदी का दौरा कई मायनों में अहम है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर गए थे। अपने संसदीय क्षेत्र में भी पीएम मोदी ने हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed