{"_id":"604742d48ebc3ed3a2401848","slug":"dwarka-lord-dwarkadhish-jagat-temple-on-holi-will-remain-closed-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका: होली पर जगत मंदिर में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन से वंचित रहेंगे श्रद्धालु, तीन दिन बंद रहेगा कपाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
द्वारका: होली पर जगत मंदिर में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन से वंचित रहेंगे श्रद्धालु, तीन दिन बंद रहेगा कपाट
Tue, 09 Mar 2021 03:23 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, द्वारका
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के द्वारका में स्थित प्रसिद्ध जगत मंदिर में विराजमान भगवान द्वारकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के द्वारका में स्थित भगवान द्वारकाधीश का प्रसिद्ध जगत मंदिर होली पर तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फैसला देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
ऐसा इतिहास में पहली बार होने जा रहा है जब इतने बड़े त्यौहार होली पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट 27 से 29 मार्च तक बंद रहेगा।
हालांकि, इस दौरान मंदिर के सेवकों को अंदर पूजा-पाठ करने की अनुमति रहेगी। वहीं श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट सहित विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से आरती का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में उत्पन्न संकट और चुनौती को देखते हुए गुजरात के डाकोर में स्थित रणछोड़रायजी मंदिर भी ऐहतियातन बंद रखने का फैसला पहले ही ले लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अहमदाबाद महानगर पालिका ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुछ जोन में रात्रिकाल में खानपान की दुकान-रेस्टोरेंट बंद करने का फरमान जारी किया है।
वहीं, गुजरात के द्वारका में स्थित इस पवित्र कृष्ण मंदिर की बात करें तो यह तीनों लोकों में सबसे सुंदर मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर को हिंदुओं का प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थान के रूप में देखा जाता है।
मंदिर में स्थापित श्री कृष्ण की द्वारकाधीश के रूप में पूजा की जाती है। बता दें, द्वारका द्वापर युग में भगवान कृष्ण की राजधानी थी और आज कलयुग में यह स्थान भक्तों के लिए महा तीर्थ माना जाता है।
गोमती नदी के तट पर स्थापित यह मंदिर बहुत ही सुंदर व अद्भुत है। यही नहीं इस स्थान पर गोमती नदी अरब सागर से मिलती है।
द्वारकाधीश उपमहाद्वीप पर भगवान विष्णु का 108वां दिव्य मंदिर है, दिव्य प्रधान की महिमा पवित्र ग्रंथों भी मानी जाती है। द्वारकाधीश मंदिर हिंदुओं का पवित्र धाम चार धाम में से एक तीर्थ माना जाता है।