{"_id":"5bc249bfbdec2269c41f3d12","slug":"during-the-encounter-the-up-police-pistol-was-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी पुलिस का कारनामा, एनकाउंटर के दौरान खराब हुई पिस्तौल तो दरोगा ने मुंह से किया ठांय-ठांय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIDEO: यूपी पुलिस का कारनामा, एनकाउंटर के दौरान खराब हुई पिस्तौल तो दरोगा ने मुंह से किया ठांय-ठांय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल यूपी पुलिस की एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस बदमाशों का पीछा करते-करते जंगल में पहुंच गई। जब पुलिस को लगा कि अब वो बदमाशों के काफी करीब हैं तो उन्होंने गोली चलाने के लिए पिस्तौल निकाली। पुलिस वाले बदमाशों पर फायरिंग करने लगे तो दरोगा जी ने भी अपनी पिस्तौल निकाली और फायरिंग करने की कोशिश की पर लाख कोशिशों के बाद भी दरोगा जी की पिस्तौल नहीं चली। जब गोली नहीं चली तो, दरोगा जी ने मुंह से ही गोली चलने की आवाज निकालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा जी मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को ललकार रहे हैं।
घटना शुक्रवार (12 अक्टूबर) की है, जहां असमोली थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली नहीं चलाए जाने के बाद भी पुलिस ने 25 हजार का इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार (12 अक्टूबर) देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। एक गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की पर चालक पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा के रूप में हुई।
गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर का तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है। लेकिन अब गोली नहीं चल पाने पर मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाश को ललकारने पर संभल पुलिस ट्रोल हो रही है।