{"_id":"5c6a2227bdec22737548bbdb","slug":"during-sale-of-10-rupees-saree-stampede-like-situation-in-telangana-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये की साड़ी मिलने से मॉल में भगदड़, लोगों का सामान चोरी, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 रुपये की साड़ी मिलने से मॉल में भगदड़, लोगों का सामान चोरी, जांच जारी
Mon, 18 Feb 2019 08:40 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
cmr mall
- फोटो : social media
दुनिया में कहीं भी सेल लगी हो और भीड़ न हो, ऐसा कभी हो सकता है? शायद नहीं, ऐसा ही कुछ हुआ है तेलंगाना में भी। यहां सिद्दिपेट में स्थित सीएमआर शॉपिंग मॉल में भी कुछ यही स्थिति दिखी। जैसे ही खबर फैली की मॉल में 10 रुपये की एक साड़ी मिल रही है, वैसे ही भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
मॉल में भारी संख्या में साड़ी खरीदने आए लोगों के कारण भगदड़ मच गई। यहां लड़कियां और महिलाएं 10 रुपये में साड़ी मिलने की खबर सुनकर आई थीं, पुलिस ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। एक महिला का कहना है कि भीड़ में उसकी 5 तोले की सोने की चेन और 6000 हजार रुपये खो गए। महिला का क्रेडिट कार्ड भी खो गया है। चोरी होने के बाद स्थानीय पुलिस सीएमआर शॉपिंग मॉल पहुंची। पुलिस ने मामाले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Telangana- Stampede at CMR showroom in Siddipet. The store had a special offer- a saree for rupees 10 only.! Crowd just barged in as the gates opened. Reportedly more than 15 people were injured and a woman also a gold chain, which was snatched from her neck. #Telangana pic.twitter.com/4x0gNFw0AE
— Rishika Sadam (@RishikaSadam) February 16, 2019
बताया जा रहा है कि सेल के पहले ही दिन 400 से ज्यादा महिलाएं स्टोर में आ गईं। चार महिलाएं इस दौरान घायल हो गईं। वहीं पुलिस ने मॉल के मैनेजर के खिलाफ लापरवाही करने के चलते मामला दर्ज कर लिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कितनी भारी संख्या में महिलाएं शटर के खुलने के बाद शोरूम में आती हैं। पुलिस का कहना है कि स्टोर के अंदर ज्यादा संख्या में लोगों के आने की जगह नहीं है। मॉल के कर्मियों ने भीड़ को कम करने की कोई कोशिश नहीं की।