फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   during exchange of fire 3 Maoists killed and policeman injured in Odisha's Kalahandi

ओडिशा: कालाहांडी में पुलिस से मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, एक पुलिस अधिकारी भी हुआ घायल

Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत ही बलंगीर के पास भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल डीएसपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है।

विज्ञापन
during exchange of fire 3 Maoists killed and policeman injured in Odisha's Kalahandi
मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ तापरेंग-लुदेनगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट के पास कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। इसमें तीन माओवादी मारे गए, जबकि गोलीबारी में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत ही बलंगीर के पास भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल डीएसपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है।

विज्ञापन

जंगल के इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। खासकर कालाहांडी-कंधमाल जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। ओडिशा के डीजीपी के मुताबिक, घटनास्थल से एक एके-47 बरामद की गई है, जो कि इस बात की ओर इशारा करता है कि मारे गए माओवादी सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि माओवादी आठ मई से सप्ताह भर चलने वाले जन संपर्क कार्यक्रम जन अधिकार अभियान का पालन कर रहे हैं और इस अभियान को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मंगलवार की घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed