{"_id":"58dc849c4f1c1b990b63d8ff","slug":"during-discussion-on-gst-bill-in-loksabha-mulayam-singh-yadav-said-jai-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार पर फूटा मुलायम का दर्द, बोल उठे 'जय मोदी-जय मोदी' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार पर फूटा मुलायम का दर्द, बोल उठे 'जय मोदी-जय मोदी'
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव को अभी तक समाजवादी पार्टी के हार का दुख सताए जा रहा है। बुधवार को लोकसभा में जीएसटी बिल पर चर्चा के दौरान उनका ये दर्द फूट ही पड़ा। चर्चा हो रही थी जीएसटी बिल पर मगर मुलायम बोल पड़े सपा की हार पर।
विज्ञापन
चर्चा के दौरान मुलायम बोल उठे कि जीएसटी बिल तो ठीक है, लेकिन सदन में गरीबों के लिए भी कानून बनने चाहिए। कोई भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए। कोई भी किसान आत्महत्या न करे इसके लिए कानून बनना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने पिछले चुनावों के दौरान किए गए सारे वादे सरकार बनाने के बाद पूरे किए थे। इसके बावजूद भी हम चुनाव हार गए। हमने मुफ्त पढ़ाई करवाई जरूरतमंदों को मुफ्त दवाई भी दी, लेकिन जनता ने हमारा साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
मुलायम यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झूठ वादे किए हैं। लोगों को लगा कि हमारे पास एक बहादुर प्रधानमंत्री है। लोगों ने 'जय मोदी-जय मोदी' करके भाजपा को जिता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत से वादे किए हैं और लोगों ने उसे बहुमत भी दिया है मगर बहुत जल्द लोगों की उम्मीदें चूर-चूर हो जाएंगी।
जब चेयर पर बैठे रमन डेका ने उन्हें याद दिलाया कि ये चर्चा जीएसटी बिल पर हो रही है तो मुलायम बोले कि जीएसटी बिल तो पास हो ही जाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपने सारे वादे पूरे करने के बावजूद भी हम हार गए।