फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durga Puja Pandal in Kolkata inspired by Burj Khalifa in Dubai attracting huge crowd news in Hindi

कोलकाता में बुर्ज खलीफा: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, जमकर उमड़ रही भीड़

Mon, 11 Oct 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीचों बीच दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बनाया गया 145 फीट का दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
Durga Puja Pandal in Kolkata inspired by Burj Khalifa in Dubai attracting huge crowd news in Hindi
बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ कुछ इस कदर उमड़ रही है कि सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बन जा रही है। 

विज्ञापन


145 फीट ऊंचा, 6000 एक्रेलिक शीट का इस्तेमाल
यह पंडाल साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में तैयार किया गया है। 145 फीट ऊंचा यह पंडाल 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है। इसमें रोशनी की व्यवस्था भी बेहद शानदार तरीके से की गई है। इसी के चलते यह पंडाल पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




250 श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक बहाया पसीना
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस विशेष पंडाल को बनाने के लिए 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक दिन रात मेहनत की है। राज्य के अग्रिशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि पिछले वर्षों की की तरह इस बार भी आयोजकों ने देवी दुर्गा की मूर्ति को 45 किलोग्राम सोने से सजाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed