{"_id":"5f8d69118ebc3e1a2257194d","slug":"durga-puja-in-west-bengal-all-durga-puja-pandals-declared-no-entry-zone-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः दुर्गा पूजा पंडालों में आम लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, केवल आयोजक को मिली अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः दुर्गा पूजा पंडालों में आम लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, केवल आयोजक को मिली अनुमति
Mon, 19 Oct 2020 03:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कुछ आयोजकों के नाम तय किए हैं, केवल उन्हीं को पंडाल में जाने की अनुमति होगी। इन आयोजकों के नाम पंडाल के बाहर सूचनापट्ट पर लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल में इस बार भी दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाएगा। ममता ने कहा था कि देश कुछ राज्य जैसे दिल्ली और यूपी ने इस बार दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन हम कुछ शर्तों के साथ लोगों को मां दुर्गा का दर्शन करने की इजाजत दे रहे हैं। इन शर्तों के तहत मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।All Durga Puja pandals declared no-entry zone in West Bengal. Only organizers can enter the pandals. Names of people allowed to enter the pandals to be displayed outside it, orders Calcutta High Court
— ANI (@ANI) October 19, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे पंडालों में बिना मास्क के लोगों को आने की अनुमति न दें। उन्हें एक अलग क्षेत्र में रखा जाना चाहिए। यदि पूजा समितियां मास्क दे सकती हैं तो यह और अच्छा है।