बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम: श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाए गए पंडाल, गृहमंत्री शाह आज करेंगे उद्घाटन
बंगाल की दुर्गा पूजा अपनी थीम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के लोग यहां पंडालों की सजावट देखने आते हैं। कोलकाता की लाइफ लाइन रही ट्राम सेवा इस वर्ष अपनी 150वां वर्षगांठ मना रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके लिए संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पं. बंगाल के कलाकारों ने पंडालों में विश्वकप के थीम को भी उकेरा है।
#WATCH | West Bengal: Union Home Minister Amit Shah to inaugurate a Ram Temple-themed Durga Puja Pandal at Santosh Mitra Square in North Kolkata on October 16.
विज्ञापन
This pandal has been made by the Santosh Mitra Square Puja Committee.
#Navratri pic.twitter.com/oFgS3FDXPSविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 15, 2023
बंगाल की दुर्गा पूजा अपनी थीम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के लोग यहां पंडालों की सजावट देखने आते हैं। कोलकाता की लाइफ लाइन रही ट्राम सेवा इस वर्ष अपनी 150वां वर्षगांठ मना रही है। इस बारे में संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के अध्यक्ष सजल घोष ने कहा, भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। हम पूरी तैयारी के साथ गृह मंत्री शाह का इंतजार कर रहे हैं। लोगों में भी भारी उत्साह है।
वैज्ञानिकों की प्रतिभा का किया सम्मान
इसरों के वैज्ञानिकों के सम्मान में दुर्गा पूजा पंडाल को चंद्रयान-3 का रूप दिया गया है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम पर विराजमान दिखाया गया है। इसके अलावा पंडाल में प्रज्ञान रोवर के भी मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह से कोयंबटूर के भव्य आदियोगी के तर्ज पर आतपुर एक्साइड फैक्टरी के निकट मैदान में 80 फुट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
साउथ दम दम में श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने अपने पंडाल में पेरिस के डिजनीलैंड को जीवंत करने का कार्य किया है। मध्य कोलकाता में प्रसिद्ध कॉलेज स्क्वायर पूजा भी अपनी रोशनी के लिए प्रसिद्ध है। इस पंडाल की थीम मैसूर पैलेस पर आधारित है। इसके अलावा दुर्गा पूजा पंडालों में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, जोधपुर संग्रहालय, लंका कांड, बनारस के गंगा घाट को जीवंत किया गया है।