फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dulari Devi: Madhubani painting brings the Padma Shri honor

दुलारी देवी: कभी झाड़ू पोछा करके होता था गुजारा, मधुबनी पेंटिंग ने दिलाया पद्म सम्मान 

Tue, 26 Jan 2021 08:24 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 26 Jan 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
Dulari Devi: Madhubani painting brings the Padma Shri honor
Dulari devi - फोटो : social media
बिहार के मधुबन जिले के रांटी गांव की दुलारी देवी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है। एक भी क्लास नहीं पढ़ पाई दुलारी देवी कभी झाड़ू पोछा करके गुजारा करती थीं।
विज्ञापन


लेकिन मधुबनी पेंटिंग ने उन्हें दुनियाभर में शोहरत दिलाई। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी उनकी कला के प्रशंसक रहे। मल्लाह जाति की बेहद गरीब परिवार में जन्मीं दुलारी देवी का विवाह 12 साल की उम्र में हो गया था। घरों में काम करने के दौरान वे प्रख्यात मधुबनी पेंटिंग कलाकार कपूरी देवी के संपर्क में आने के साथ ही उनकी कला का सफर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान दुलारी अपने घर-आंगन को माटी से पोतकर, लकड़ी की कूची बना कल्पनाओं को आकृति देने लगीं। कर्पूरी देवी का साथ पाकर दुलारी ने मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली। दुलारी अब तक सात हजार मिथिला पेंटिंग विविध विषयों पर बना चुकी हैं। 2012-13 में दुलारी राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता वुल्फ की पुस्तक 'फॉलोइंग माइ पेंट ब्रश' और मार्टिन लि कॉज की फ्रेंच में लिखी पुस्तक मिथिला में दुलारी की जीवन गाथा व कलाकृतियां सुसज्जित है। सतरंगी नामक पुस्तक में भी इनकी पेंटिग ने जगह पाई है। इग्नू के लिए मैथिली में तैयार किए गए आधार पाठ्यक्रम के मुखपृष्ठ के लिए भी इनकी पेंटिग चुनी गई।



पटना में बिहार संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुलारी देवी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। वहां कमला नदी की पूजा पर इनकी बनाई एक पेंटिग को जगह दी गई है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed