{"_id":"5a123eca4f1c1baf678bcaf2","slug":"due-to-winter-season-egg-prices-are-on-high-record-and-now-as-costly-as-chicken","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान छू रहे अंडों के दाम, चिकन के बराबर पहुंची कीमतें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसमान छू रहे अंडों के दाम, चिकन के बराबर पहुंची कीमतें
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में अंडे के दामों का बढ़ना आम माना जाता है, लेकिन इस बार ये दाम आसमान छू रहे हैं कि ये चिकन की कीमत के बराबर पहुंच गए हैं। दरअसल, अंडा करीब 7 रुपये का बिक रहा है, जो कि करीब-करीब चिकन की कीमत के बराबर माना जा रहा है। पुणे में फिलहाल 100 अंडे 585 रुपये के बिक रहे हैं, जिनकी प्रति अंडा कीमत देखी जाए तो 6.5 से 7.5 रुपये पहुंच गई है।
इस हिसाब से अंडे की कीमत 120 से 135 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जबकि चिकन की कीमत 130 से 150 रुपये है।
अंडा व्यापारियों का कहना है कि दामों का सर्दियों में बढ़ना लाजमी होता है, जबकि जिंदा मुर्गियों की बिक्री कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार दामों में जिस तरह का इजाफा हो रहा है ऐसा वे पहली बार होता देख रहे हैं।
विज्ञापन
नेशनल एग्ग कॉओर्डिनेशन कमिटी (एनईसीसी) के मेंबर राजू भोसले ने दामों में भारी बढ़त का अहम कारण बताया। उन्होंने कहा कि सब्जियों की कीमते भी काफी बढ़ी हुई हैं, इसलिए लोग इनके मुकाबले अंडे खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
पढ़ें: अब चाइनीज अंडे, एफएसडीए ने लिए सैंपल
अंडे बेचने वाले एक व्यापारी ने इसके पीछे एक कारण यह भी बताया है कि देश में अंडा जल्दी और भारी मात्रा में सप्लाई होता है। लोगों के पास आसानी से पहुंच जाने की वजह से भी ये लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। एक कारण यह भी है कि तंदूरी मुर्गे के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है, जबकि अंडे के साथ ऐसा कुछ नहीं है।