फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to transfer of judge, tej pratap divorce petition can not be held on hearing

न्यायाधीश के तबादले के कारण तेज प्रताप की तलाक याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

Tue, 08 Jan 2019 09:19 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, पटना
भाषा, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Due to transfer of judge, tej pratap divorce petition can not be held on hearing
tej pratap yadav
राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तलाक याचिका पर मंगलवार को निर्धारित दिन पर सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि मामले की सुनवाई कर रही न्यायाधीश का तबादला हो गया और उनके स्थान पर अभी किसी ने कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी शादी के छह महीने बाद ही गत वर्ष दो नवंबर को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक मांगा था। ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय राजद के मौजूदा विधायक हैं और उनके दादा दारोगा राय 1960 के दशक में प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


यहां पारिवारिक अदालत के सूत्रों ने बताया कि न्यायाधीश उमा शंकर द्विवेदी ने मामले की सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख तय की थी। उनका हाल ही में एक अन्य जिले में तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर अभी किसी ने पदभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने गत वर्ष मई में बिहार की राजधानी पटना में एक भव्य समारोह में ऐश्वर्या राय से शादी की थी। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान समेत कई नेता शामिल हुए थे।

बहरहाल, दो नवंबर को राजद विधायक ने तलाक याचिका दायर कर अपने परिवार के सदस्यों को हैरत में डाल दिया। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव समेत उनके परिवार के सदस्यों ने इस फैसले का विरोध किया। ऐश्वर्या राय अपने पिता के साथ राबड़ी देवी के आवास पर गई लेकिन तेज प्रताप को मनाने के प्रयास विफल रहे। अपने परिवार से समर्थन ना मिलने से नाराज तेज प्रताप एक तीर्थयात्रा पर रवाना हो गए।


उन्होंने कुछ समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में बताया कि वह ‘‘सीधे सादे’’ इंसान है और वह कभी ‘‘शहरी और आधुनिक’’ विचारों वाली ऐश्वर्या राय से शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार ने उनकी एक नहीं सुनी। हालांकि परिवार से दूरी रखते हुए भी तेज प्रताप ने अपने पिता से मुलाकात की जो रांची में चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं।

बहरहाल, तेज प्रताप ने एक जनवरी को अपनी मां से भावुक मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां, हर संघर्ष में मेरे साथ है।’’ 
तेजस्वी के साथ भी उनकी सुलह होती दिखी जिन्होंने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed