{"_id":"5f59ec518ebc3e54d0650c17","slug":"due-to-neet-exam-west-bengal-will-not-have-lockdown-on-12-september-cm-mamata-banerjee-announces","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की परीक्षा को देखते हुए 12 तारीख को पश्चिम बंगाल में नहीं होगा लॉकडाउन, सीएम ममता ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीट की परीक्षा को देखते हुए 12 तारीख को पश्चिम बंगाल में नहीं होगा लॉकडाउन, सीएम ममता ने किया एलान
Thu, 10 Sep 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को घोषणा की कि 12 सितंबर को राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने वाले छात्रों के हित में वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय 13 सितंबर को होने वाली अखिल भारतीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के केंद्रों तक उनके सफर को सुगम बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्ण लॉकडाउन शुक्रवार को लागू किया जाएगा जिसकी घोषणा पूर्व में की गई थी।
विज्ञापन
Keeping their interest in mind, while keeping the statewide lockdown as it is on Sep 11th, it has been decided to cancel the lockdown on 12th, so that the students can attend the examination on 13th without any apprehensions or concerns. I wish them all the very best. (2/2)
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 10, 2020
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शुरुआत में 11 और 12 सितंबर को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को छात्र समुदाय की ओर से 12 सितंबर को लॉकडाउन हटाने के बारे में कई अनुरोध प्राप्त हुए थे।
उन्होंने ट्वीट किया, उनके हित को ध्यान में रखते हुए, 11 सितंबर को राज्यव्यापी लॉकडाउन को बरकरार रखते हुए इसे 12 सितंबर को रद्द करने का निर्णय किया गया है ताकि छात्र 13 तारीख को बिना किसी आशंका या चिंता के परीक्षा में शामिल हो सकें। बनर्जी ने साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।