फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to NEET exam West Bengal will not have lockdown on 12 september, CM Mamata Banerjee announces

नीट की परीक्षा को देखते हुए 12 तारीख को पश्चिम बंगाल में नहीं होगा लॉकडाउन, सीएम ममता ने किया एलान

Thu, 10 Sep 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Due to NEET exam West Bengal will not have lockdown on 12 september, CM Mamata Banerjee announces
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को घोषणा की कि 12 सितंबर को राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने वाले छात्रों के हित में वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय 13 सितंबर को होने वाली अखिल भारतीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के केंद्रों तक उनके सफर को सुगम बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्ण लॉकडाउन शुक्रवार को लागू किया जाएगा जिसकी घोषणा पूर्व में की गई थी।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शुरुआत में 11 और 12 सितंबर को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को छात्र समुदाय की ओर से 12 सितंबर को लॉकडाउन हटाने के बारे में कई अनुरोध प्राप्त हुए थे।

उन्होंने ट्वीट किया,  उनके हित को ध्यान में रखते हुए, 11 सितंबर को राज्यव्यापी लॉकडाउन को बरकरार रखते हुए इसे 12 सितंबर को रद्द करने का निर्णय किया गया है ताकि छात्र 13 तारीख को बिना किसी आशंका या चिंता के परीक्षा में शामिल हो सकें। बनर्जी ने साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed