फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to ICMR portal glitch Maharashtra logs 1728 COVID-19 cases four fatalities

Covid 19: आईसीएमआर पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण महाराष्ट्र में दर्ज हुए कोरोना के 1728 मामले, चार मौतें

Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
सार

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के अबतक कुल 7956173 मामले दर्ज किए गए हैं और इससे 147900 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
Due to ICMR portal glitch Maharashtra logs 1728 COVID-19 cases four fatalities
बूस्टर खुराक पंजीकरण प्रक्रिया हिंदी में - फोटो : Istock

विस्तार

महाराष्ट्र ने शनिवार को आईसीएमआर पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण कोविड 19 के 1,728 मामले दर्ज और चार मौतें दर्ज की गईं जो वास्तविक वृद्धि से कम है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


एक दिन पहले राज्य ने गुरुवार को 5,000 का आंकड़ा पार करने के बाद 4,205 कोविड -19 मामले दर्ज किए थे। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि आज आईसीएमआर पोर्टल से तकनीकी खराबी के काऱण कोविड 19 मामलों का संपूर्ण  दैनिक डाटा डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। राज्य ने 1728 मामले दर्ज किए हैं जो वास्तविक संख्या से कम हैं। बुलेटिन में कहा गया कि जैसे ही  पोर्टल सामान्य रूप से काम करना शुरू करेगा, शेष डाटा अपडेट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के अबतक कुल 7956173 मामले दर्ज किए गए हैं और इससे 147900 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोविड-19 उपचार के बाद कुल 2708 लोगों को छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7783940 हो गई। शनिवार तक राज्य में कोविड के 24333 एक्टिव मामले सामने आए। 

बुलेटिन में कहा गया है कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.84 प्रतिशत है। 19,372 परीक्षणों के साथ राज्य में अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 8,18,13,248 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 23 मामले दर्ज किए गए। सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 के कारण ऐसे रोगियों की संख्या 49 हो गई है। 

मुंबई स्थित कस्तूरबा केंद्रीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मामलों में BA.5 के 17 और BA.4 के 4 मामले शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि एक मरीज की उम्र 18 साल से कम थी, दो 28-25 आयुवर्ग के हैं, नौ 26-50 आयु वर्ग के बीच के हैं और 11 मरीज 50 से अधिक उम्र के हैं। कस्तूरबा केंद्रीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट का मूल्यांकन पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा किया जाता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 मरीजों में से 12 महिलाएं और बाकी पुरुष हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 49 नमूनों में से 28 मुंबई में, 15 पुणे में और 4 नागरपुर और 2 ठाणे में हैं। 


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि कस्तूरबा प्रयोगशाला ने 364 नमूनों का परीक्षण किा है जो 1 जून से 18 जून के बीच एकत्र किए गए थे और एक को छोड़कर सभी ओमिक्रॉन प्रकार के थे जबकि 325 नमूनों में BA.2 और BA.238 वेरिएंट पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed