फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to Corona virus fewer passengers are traveling in trains

ट्रेनों पर कोरोना वायरस का असर, यात्रा से परहेज कर रहे हैं लोग

Fri, 11 Sep 2020 07:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Due to Corona virus fewer passengers are traveling in trains
- फोटो : PTI

कोरोना काल में लोगों ने ट्रेन से भी दूरी बना ली है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग सफर करने में परहेज कर रहे  हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ढील तो दी जा रही है, लेकिन देश की  लाइफ लाइन मानी जाने वाली ट्रेन जो पहले यात्रियों से खचाखच भरी रहती थी। उनमें अब आसानी से सीट मिल रही है। 

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से 40 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके लिए गुरुवार से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। वहीं पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों की 90 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई है।
विज्ञापन


कोरोना काल से पहले वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों का जोश सिर चढ़ कर बोल रहा था। लेकिन अनलॉक 4 के बाद इस ट्रेन से यात्रा करने को लोग तैयार नहीं हैं। शनिवार को वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर पटरी पर उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी भी रविवार से चलने लगेगी। दोनों ट्रेनों की बुकिंग भी शुरु कर दी गई है। हैरत है दोनों ट्रेनों में 95 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। साथ ही लखनऊ शताब्दी में महज 50 सीट ही भरी हैं।

एसी प्रथम का तो और बुरा हाल है, महज दो सीट ही भरी हैं। हालांकि ट्रेन संख्या 2562 स्वतंत्रता सेनानी के स्लीपर कोच में गुरुवार को बुकिंग हुई। इसमें आरएससी टिकट उपलब्ध है।


स्पेशल ट्रेन का टिकट आसानी से मिल रहा है। गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में 3 से 12 वेटिंग टिकट मिल रहा है। हमसफर में सीट उपलब्ध है। सुहेलदेव लखनऊ मेल समेत अन्य ट्रेनों में भी बहुत अधिक वेटिंग सूची नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed