{"_id":"5b3c3dea4f1c1bc4248b45cd","slug":"dubai-based-carrier-emirates-stop-hindu-meal-option-from-its-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में हिंदू खाना बंद करने के फैसले से अमीरात एयरलाइन ने लिया यू-टर्न","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट में हिंदू खाना बंद करने के फैसले से अमीरात एयरलाइन ने लिया यू-टर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
अमीरात एयरलाइंस
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई की विमान कंपनी अमीरात एयरलाइन ने विमान में हिंदू भोजन (मील) के विकल्प को बंद करने के फैसले से बुधवार को यू-टर्न ले लिया। उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। अमीरात ने घोषणा की थी कि उनकी उड़ानों में अब हिंदू भोजन नहीं परोसा जाएगा। एयरलाइन ने कहा, फीडबैक के आधार पर हम अपना फैसला वापस लेते हैं। पुष्टि करते हैं कि हम अपने हिंदू ग्राहकों के लिए यह विकल्प जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन यात्रियों को विमान के अंदर अपने धर्म के आधार पर पहले से खाना बुक करने की सुविधा देती हैं। अमीरात भी यह सुविधा देने वाली एयरलाइन है। लेकिन अमीरात का अपने इस फैसले पर कहना था कि उत्पादों और सेवाओं को ध्यान में रखकर हिंदू भोजन का विकल्प बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
जब बंद करने का फैसला लिया...
एयरलाइन का कहना था कि हमारे द्वारा लगातार की जाने वाली समीक्षा के आधार पर हमने फैसला किया है कि हम हिंदू मील का विकल्प खत्म करेंगे। ग्राहकों का फीडबैक देखते हुए हम लगातार अपने द्वारा उपलब्ध विकल्पों पर विचार करते हैं। इससे हमें सेवाओं को बेहतर करने में मदद मिलती है। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों से लगातार मिल रहे सुझावों के बाद हमने हिंदू मील का विकल्प बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हिंदू यात्रियों के लिए अलग बुकिंग सुविधा
अमीरात एयरलाइंस का कहना है कि हिंदू यात्री अपना खाना क्षेत्रीय शाकाहारी आउटलेट से पहले ही बुक करा सकते हैं। ये आउटलेट विमान के अंदर यात्रियों को खाने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इन आउटलेट के पास कई तरह के खाने का विकल्प होता है, जैसे जैन खाना, भारतीय शाकाहारी या मांसाहारी खाना आदि। इसमें बिना बीफ के भारतीय मांसाहारी खाने का विकल्प भी होता है।