{"_id":"607a2a4e8ebc3ee65332ad37","slug":"dryness-of-the-mouth-is-also-a-symptom-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों का दावा: जुबान और मुंह सूखना भी कोरोना का लक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिकों का दावा: जुबान और मुंह सूखना भी कोरोना का लक्षण
Sat, 17 Apr 2021 06:15 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- करीब आधे संक्रमित मरीजों में मौजूद है जेरोस्टोमिया का लक्षण
- सूखे मुंह की प्रमुख वजह शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम होना है
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कोरोना का नया लक्षण...
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में पौने दो लाख लोगों की जान ले चुके कोविड-19 के नए लक्षण लगातार सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने करीब आधे मरीजों में इन लक्षणों का उल्लेख किया है। इनमें मुंह सूखना प्रमुख है जिसे चिकित्सा विज्ञान की भाषा में जेरोस्टोमिया कहा जाता है। यह संक्रमण के शुरुआती समय का प्रमुख लक्षण हो सकता है।
इसके बाद अगले कुछ दिनों में मरीज में बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण विकसित होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार सूखे मुंह की प्रमुख वजह शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम होना है। लार की वजह से हमारा मुंह खराब बैक्टीरिया व दूसरे तत्वों से बचाव करता है और पाचन प्रक्रिया भी शुरू करता है।
जुबान सूखना भी शामिल
जुबान सूखना भी नए लक्षणों में शुमार हो सकता है। यह भी लार न बनने की वजह से हो रहा है। इस दौरान जुबान सफेद हो सकती है या इस पर सफेद पैच बन सकते हैं।
जल्द जांच में उपयोग लक्षण
वैज्ञानिकों का मानना है कि शुरुआती लक्षण जांच व मरीज को इलाज शुरू करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इससे रोग को फैलने से भी रोका जा सकता है।
खाना खाने में दिक्कत
ऐसे लक्षण वाले लोगों को खाना खाते वक्त परेशानी आ रही है। लार न होने से सूखा मुंह भोजन चबाना मुश्किल कर रहा है। साथ ही बोलने में भी सूखे मुंह से दिक्कतें हो रही हैं।