{"_id":"5d35b0f48ebc3e6cba54b502","slug":"drunk-father-poisened-childrens-on-asking-for-money-to-buy-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पिता ने की किताब के बदले बच्चे को मौत देने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पिता ने की किताब के बदले बच्चे को मौत देने की कोशिश
Mon, 22 Jul 2019 06:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिंदेगांव के निवासी पंढारीनाथ बोराडे ने किताब के लिए रुपये मांगने पर अपने बच्चों को मारने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका बेटा ऋषिकेष नवीं कक्षा में पढ़ता है और बेटी निकिता बारहवीं में पढ़ती है।
बोराडे को शराब की लत है, रविवार को जब वह नशे में था तो बच्चों ने पंढारीनाथ से किताबों के लिए एक हजार रुपये मांगे। जिस पर वो भड़क गया। उसने दोनों बच्चों को जमकर पीटा और जहर खाने के लिए मजबूर किया।
परिवार वालों नेे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। निकिता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद बोराडे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।