फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs worth Rs 135 crore seized in Mumbai; Nine including three foreigners arrested

NCB: मुंबई में 135 करोड़ की ड्रग्स जब्त; तीन विदेशी समेत नौ गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 09:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 13 Oct 2023 09:57 PM IST
सार

एनसीबी उपमहानिदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में एक होटल से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने टूथपेस्ट, कपड़ों, कॉस्मेटिक ट्यूब, साबुन, जूतों और मेकअप किट में ड्रग्स छिपाया था।

विज्ञापन
Drugs worth Rs 135 crore seized in Mumbai; Nine including three foreigners arrested
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनसीबी मुंबई ने बहु राष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो अलग अलग ऑपरेशन में तीन विदेशी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 135 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स जब्त की है। इनके पास से 6.9 किलो कोकीन और करीब 200 किलो अल्प्राजोलम जब्त की गई। गिरफ्तार किये गए तीन विदेशी नागरिकों में दो बोलिवियन महिलाएं भी शामिल हैं। इन दोनों के पास से पांच किलो कोकीन पकड़ी है।

विज्ञापन


एनसीबी उपमहानिदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में एक होटल से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने टूथपेस्ट, कपड़ों, कॉस्मेटिक ट्यूब, साबुन, जूतों और मेकअप किट में ड्रग्स छिपाया था। ड्रग्स को पाउडर के अलावा तरल व पेस्ट के रूप में छिपाया गया था। दोनों महिलाओं को ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक गिरोह ने ड्रग्स के साथ भारत भेजा था, उन्होंने कहा कि सिंडिकेट का सरगना भी ब्राजील में है। ड्रग तस्करी के हर एक फेरे के लिए इन्हें तीन तीन हजार अमेरिकी डॉलर मिलते थे।
विज्ञापन


दूसरे ऑपरेशन में एनसीबी की टीम ने नाइजीरिया के पॉल इकेन्ना उर्फ बॉसमैन को खारगढ़ से सितंबर में गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो किलो कोकीन पकड़ा था। उससे पूछताछ के आधार पर साकिर और सूफियान को गुजरात के सूरत से उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed