{"_id":"6126b1eb8ebc3e79bf57c1a9","slug":"drugs-seized-by-ncd-from-indo-myanmar-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: भारत-म्यांमार सीमा से लाया गया 7 करोड़ मूल्य का मादक पदार्थ जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: भारत-म्यांमार सीमा से लाया गया 7 करोड़ मूल्य का मादक पदार्थ जब्त
Thu, 26 Aug 2021 02:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:41 AM IST
सार
- वाहन में लकड़ी के एक बक्से से ‘उच्च गुणवत्ता’ वाले मेथमफेटामाइन के आठ पैकेट बरामद
- तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है और मादक पदार्थ खरीदने का जुर्म कबूल किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-म्यांमार सीमा इलाके से लाए गए सात करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
विज्ञापन
एनसीबी के जोनल निदेशक अमित घावटे ने बुधवार बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक को रोका और वाहन में लकड़ी के एक बक्से से ‘उच्च गुणवत्ता’ वाले मेथमफेटामाइन के आठ पैकेट बरामद किए गए। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि नशीले पदार्थ को चेन्नई से दो लोग भारत-म्यांमार सीमा से लाए थे। फिलहाल तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने मणिपुर स्थित मादक पदार्थ के तस्करों के जरिये म्यांमार से यह मादक पदार्थ खरीदने का जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन