ड्रग्स केस: नवाब मलिक की बेटी नीलोफर का खुला खत, पति के साथ अन्याय का लगाया आरोप
समीर खान को 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। तब एनसीबी ने आरोप लगाया था कि खान व पांच अन्य ने 194.6 किलो गांजा खरीदी, बिक्री व बुलवाने की साजिश रची। मामले में पांच अन्य आरोपी भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीर खान को 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। तब एनसीबी ने आरोप लगाया था कि खान व पांच अन्य ने 194.6 किलो गांजा खरीदी, बिक्री व बुलवाने की साजिश रची। मामले में पांच अन्य आरोपी भी शामिल हैं। इस मामले में समीर खान व अन्य को 20 साल तक की सजा हो सकती है।,
An Open Letter From The Wife Of An Innocent: THE BEGINNING#OpenLetter #SameeeKhan #NiloferMalikKhan #SameerWankhede #JusticeForSameer #WeWontBackDown #justiceoverinjustice #nawabmaliksameer pic.twitter.com/CEyVwSGiyd
— Nilofer Malik Khan (@nilofermk) November 6, 2021
इस खुले खत का शीर्षक है 'फ्रॉम द वाइफ आफ एन इनोसेंट : द बिगनिंग'। इसमें नीलोफर ने उस रात को याद किया है जब समीर खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। नीलोफर ने लिखा कि उस त्रासदी से उनका परिवार आज भी जूझ रहा है। नीलोफर ने लिखा, 'मुझे ताजा-ताजा याद है कि वह 12 जनवरी का दिन था, जब मेरे पति समीर खान को उनकी मां का फोन आया था कि समन आया है, जिसमें उसे अगले दिन एनसीबी के दफ्तर में बुलाया गया है। अगले दिन जब समीर एनसीबी दफ्तर के समीप तक पहुंच चुके थे, तब वहां बड़ी संख्या में मीडिया उनके आने का इंतजार कर रहा था।'
नीलोफर ने आगे लिखा कि उनके पति से 15 घंटे तक पूछताछ की गई। 'समीर से सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक पूछताछ की गई। इधर मैं उनके घर लौटने का इंतजार करती रही। मुझे कुछ भी पता नहीं था। भावुक हालत में थी तभी मैंने अपना हाथ खिड़की के शीशे पर मार दिया, जिससे शीशा मेरे पैर पर गिर गया। इसके कारण मुझे अपने पैर में 250 टांके लगवाने पड़े। वे 15 घंटे मेरे और मेरे बच्चों के लिए बहुत परेशान करने वाले थे।'