ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण 26 को तो रकुलप्रीत और करिश्मा कल जांच में होंगी शामिल
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गाज गुरुवार को कई बड़े सितारों पर गिर सकती है। ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह सहित सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम लिया था। इसी कड़ी में आज सिमोन ब्यूरो के कार्यालय पहुंची हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टीवी अभिनेता अबीगैल और सनम को एनसीबी ने तलब किया है। बुधवार को उनके घर से मारियुवाना की एक छोटी मात्रा बरामद हुई थी। इसके अलावा एनसीबी की एक टीम रकुलप्रीत सिंह के घर पहुंची है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपड्टेस-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी थे। दीपिका 26 सितंबर को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी।गोवा एयरपोर्ट पहुंचीं दीपिका पादुकोण
#WATCH Deepika Padukone along with Ranveer Singh arrives at Goa Airport, Panaji
— ANI (@ANI) September 24, 2020
According to NCB, Padukone has submitted to join the investigation on 26th September, in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput death pic.twitter.com/wN8bOcYn6s
कल जांच में शामिल होंगी रकुलप्रीत
श्रुति और सिमोन के बयान दर्ज
The statements of Simone Khambatta and Shruti Modi have been recorded today: Narcotics Control Bureau (NCB) https://t.co/x67ovzAze7
— ANI (@ANI) September 24, 2020
दीपिका को मिला NCB का समन
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एनसीबी का नोटिस मिल गया है। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक दीपिका ने इसे स्वीकार कर लिया है। NCB के मुंबई कार्यालय ने 25 सितंबर को उन्हें समन भेजा था।Actor Deepika Padukone has acknowledged the summons issued to her: NCB officials
— ANI (@ANI) September 24, 2020
She has been summoned by Narcotics Control Bureau (NCB), Mumbai on September 25, in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput's death.
(file pic) pic.twitter.com/FD9Jzt6Rjq
सारा अली खान मां के साथ मुंबई पहुंची
सारा अली खान गोवा हवाई अड्डे से मुंबई पहुंच गई है। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग मामले में 26 सितंबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी हैं।गोवा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुईं सारा
सारा अली खान गोवा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग मामले में 26 सितंबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है।Panaji: Sara Ali Khan leaves for Mumbai from Goa Airport.
— ANI (@ANI) September 24, 2020
She has been summoned by Narcotics Control Bureau (NCB), Mumbai on September 26, in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput death case. pic.twitter.com/i1jT2BaS3B
एनडीपीएस अदालत ने एनसीबी को दी तलोजा जेल का दौरा करने की अनुमति
विशेष एनडीपीएस अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को तलोजा जेल का दौरा करने और रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के कुक, दीपेश सावंत के आगे के बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है।Mumbai: Special NDPS court allows Narcotics Control Bureau (NCB) to visit Taloja Jail and record further statements of Rhea Chakraborty’s brother Showik and #SushantSinghRajput’s cook, Dipesh Sawant.
— ANI (@ANI) September 24, 2020