फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs Case : Firoz Nadiadwalas Wife Shabana Saeed Got Bail From Mumbai Court, She Was Arrested By Narcotics Control Bureau

ड्रग्स केस: फिल्म निर्माता नाडियाडवाला की पत्नी को मिली जमानत

Tue, 10 Nov 2020 06:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Tue, 10 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Drugs Case : Firoz Nadiadwalas Wife Shabana Saeed Got Bail From Mumbai Court, She Was Arrested By Narcotics Control Bureau
एनडीपीएस कानून - फोटो : File

मुंबई की एक अदालत ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई ने एक दिन पहले ही 8 नवंबर को ड्रग-संबंधी मामले में शबाना को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा ''हमने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।'' सोमवार को उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर छापेमारी की थी। एनसीबी के अधिकारियों ने अभिनेता को पूछताछ के लिए समन भी भेजा है। अभिनेता को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास से हशीश और अल्प्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं। ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से प्रतिबंधित हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। हालांकि बाद में उन्हें एनडीपीएस की अदालत ने कुछ शर्तों पर जमानत दे दी थी थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने उसकी सप्लाई चेन से जुड़े सबूत भी जुटाए हैं और करीब 4 से 5 ड्रग्स पैडलर्स सप्लायर हिरासत में लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed