Bharti Singh: कोर्ट ने भारती सिंह व पति हर्ष को चार दिसंबर तक भेजा जेल, जमानत पर सुनवाई कल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को अदालत में पेश किया। अदालत ने दंपती को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भारती और हर्ष के घर से एनसीबी ने छापेमारी में गांजा बरामद किया था। ताजा जानकारी के अनुसार अब दोनों एस्प्लेनेड कोर्ट से बाहर निकल चुके हैं।
एनसीबी की टीम ने 15 घंटों की कड़ी पूछताछ के बाद भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने छापेमारी के बाद भारती को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ, दंपती ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। उनकी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।
Maharashtra: A court in Mumbai sends comedian Bharti Singh (in pic) and her husband Haarsh Limbachiyaa to 14-day judicial custody till 4th December, in connection with the seizure of ganja from their residence.
विज्ञापन विज्ञापन
They were arrested by the Narcotics Control Bureau (NCB). https://t.co/Lq02uHxWHT — ANI (@ANI) November 22, 2020
इससे पहले, रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।
फिल्मी सितारों को गिरफ्तार कर ड्रग तस्करों को बचा रही एनसीबी
इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि ये लोग नशेड़ी हैं, जिन्हें जेल ना भेजकर रिहैब (पुनर्वसन) भेजना चाहिए। नवाब मलिक ने कहा, 'एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। वे नशेड़ी हैं जिन्हें पुनर्वसन के लिए भेजा जाना चाहिए, जेल नहीं। एनसीबी का कर्तव्य ड्रग तस्करों को ट्रैक करना है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या एनसीबी फिल्म उद्योग से मादक पदार्थों की गिरफ्तारी करके उनकी रक्षा कर रही है?'
NCB is arresting people who consume drugs. They're addicts who should be sent to rehab, not jail. NCB's duty is to track down drug traffickers but no action being taken against them. Is NCB protecting them by arresting drug addicts from film industry?: Maharashtra Min Nawab Malik pic.twitter.com/sOuSMeZ52J
— ANI (@ANI) November 22, 2020
इससे पहले, शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान जांच एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है।
Haarsh Limbachiyaa, husband of comedian Bharti Singh, arrested by Narcotics Control Bureau (NCB). Singh was arrested yesterday.
— ANI (@ANI) November 22, 2020
NCB raided production office & house of Bharti Singh y'day & recovered 86.5 gms of Ganja from both places. Both of them accepted consumption of Ganja.
मादक पदार्थ रोधी कानून के तहत गिरफ्तारी
एनसीबी ने एक विज्ञप्ति में जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। भारती सिंह को मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
गांजा मिलने पर कितनी हो सकती है सजा?
ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत छोटी मात्रा है। एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।
अभी तक इन हस्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है। एनसीबी ने छापेमारी कर कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
ड्रग पैडलर्स से पूछताछ के दौरान और कई बड़े नामों का खुलासा हुआ जिसके बाद सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि किसी भी अभिनेत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
बीते दिनों इस मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान अर्जुन ने एनसीबी की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम अच्छा काम कर रही है।