{"_id":"608737ab8ebc3ec1ab376ce3","slug":"drug-vials-pharmaceutical-and-defense-forces-exempted-from-use-of-liquid-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणवायु : लिक्विड ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय इस्तेमाल पर तीन सेक्टरों को राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्राणवायु : लिक्विड ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय इस्तेमाल पर तीन सेक्टरों को राहत
Tue, 27 Apr 2021 03:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:29 AM IST
सार
सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में भल्ला ने कहा कि दवाई की शीशियां बनाने वाली, फार्मास्युटिकल और रक्षा बलों को इस प्रतिबंध के आदेश से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
लिक्विड ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय उपयोग पर रोक के फैसले के एक दिन बाद सोमवार को सरकार ने तीन सेक्टरों को इससे राहत दे दी है। सरकार ने दवाई की शीशियां बनाने वाली कंपनियों, फार्मास्युटिकल और रक्षा बलों को इसके इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह से देश के कई हिस्सों विशेषकर दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को लिक्विड ऑक्सीजन के गैर चिकित्सकीय उपयोग पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में भल्ला ने कहा कि दवाई की शीशियां बनाने वाली, फार्मास्युटिकल और रक्षा बलों को इस प्रतिबंध के आदेश से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन