फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug smuggling through Pakistan in india, Gujarat ATS seized drugs worth Rs 2,170 crore in only three years

नशे का कारोबार: पाकिस्तान के रास्ते भारत में हो रही तस्करी, सिर्फ गुजरात में तीन साल में 2,170 करोड़ के पदार्थ जब्त

Sun, 06 Mar 2022 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Mar 2022 02:49 PM IST
सार

सिर्फ 2021 में ही 1,466.18 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जबकि पिछले दो वर्षों में 704.04 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं थीं। एटीएस ने 427.3 किलोग्राम हेरोइन, 6.65 किलोग्राम एमडी और 3.54 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।

विज्ञापन
Drug smuggling through Pakistan in india, Gujarat ATS seized drugs worth Rs 2,170 crore  in  only three years
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में पाकिस्तान के रास्ते बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। गुजरात एटीएस ने रविवार को बताया कि, पिछले तीन सालों में करीब 2,170 करोड़ की नशीली दवाओं को जब्त किया गया है। वहीं तस्करी के प्रयास में 73 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने दावा किया कि, पाकिस्तानी तस्करों ने कई बार ड्रग्स की तस्करी के लिए गुजरात तट का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन


2021 में 1,466.18 करोड़ की दवाएं जब्त 
गुजरात एटीएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, सिर्फ 2021 में ही 1,466.18 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जबकि पिछले दो वर्षों में 704.04 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं थीं। इस आंकड़े में पिछले साल सितंबर में कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह से 21,000 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की जब्ती शामिल नहीं है। उस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद 
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, 2019- 2021 के बीच, राज्य एटीएस ने 427.3 किलोग्राम हेरोइन, 6.65 किलोग्राम एमडी और 3.54 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed