फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drug peddlar killed student leader in nagaland police took accused in custody case registered

Nagaland: ड्रग तस्कर ने छात्र नेता पर चाकू से किया हमला; मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग

Thu, 25 May 2023 06:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 May 2023 06:03 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को संदिग्ध ड्रग तस्कर मेन्शान कोन्याक ने तिजित एरिया स्टूडेंट्स यूनियन (TASU) की एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अहोआ कोन्याक की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली।

विज्ञापन
drug peddlar killed student leader in nagaland police took accused in custody case registered
मुंगेर में अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागालैंड में ड्रग तस्कर ने एक छात्र नेता की हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है, जबकि गुस्साई जनता ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। मामला राज्य के मोन जिले की है। 

विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को संदिग्ध ड्रग तस्कर मेन्शान कोन्याक ने तिजित एरिया स्टूडेंट्स यूनियन (TASU) की एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अहोआ कोन्याक की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि टीएएसयू की टीम ड्रग्स की जांच के लिए एक घर में औचक घुस गई, जिसका नेतृत्व कोन्याक कर रहा था। इसी दौरान घर के मालिक ने कोन्याक प चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद जनता भड़क गई थी, स्थिति अनियंत्रित ही होने वाली थी लेकिन अधिकारियों ने मामले को संभाल लिया। हालांकि, फिर भी लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Amit Shah: गृहमंत्री बोले- मणिपुर में हिंसा करने वालों को बख्शेंगे नहीं, शाह करेंगे तीन दिन का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का शटर बंद करने की अपील
पार्टी ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में पार्टी ने आम जनता और तिजित के दुकानदारों से अपील की है कि अध्यक्ष की हत्या पर शोक व्यक्त करने के लिए 24 घंटे तक दुकान का शटर बंद कर दिया जाए।  तिजित एरिया स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष यानफोंग कोन्याक और महासचिव नोकमाओ कोन्याक का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा के लिए संघ इस तरह के फैसले के लिए मजबूर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें: NIA: एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकी को सुनाई पांच साल कैद की सजा, रची थी बम धमाके की साजिश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed