फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug Cocktail: Effective in preventing 100 percent risk of death from Delta variant, scientists were not sure when Trump was tried

ड्रग कॉकटेल: डेल्टा वैरिएंट से मौत के खतरे को 100 फीसदी रोकने में कारगर, ट्रंप पर आजमाया तब नहीं था यकीन

Wed, 03 Nov 2021 04:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Nov 2021 04:14 PM IST
सार

डेल्टा वैरिएंट, कोरोना वायरस का सबसे घातक वैरिएंट है। यह अन्य वैरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता और बढ़ता है तथा चंद दिनों में मरीज की जान पर संकट पैदा कर देता है। 
 

विज्ञापन
Drug Cocktail: Effective in preventing 100 percent risk of death from Delta variant, scientists were not sure when Trump was tried
delta - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ मोनोक्लोनल एंटीबाडी-ड्रग कॉकटेल एक चमत्कारिक इलाज बनकर सामने आया है। यह इस वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों को मौत से शतप्रतिशत बचाता है। महामारी के शुरुआती दिनों में जब इसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आजमाया गया था, तब यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन अब पूरी दुनिया के डॉक्टर इस ओर आकर्षित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


विश्व को झकझोरने वाली कोरोना महामारी, उसके असर, उसकी दवाओं  आदि को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। अब एक नए शोध में पता चला है कि कोरोना के सबसे घातक डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ ड्रग कॉकटेल पूरी तरह कारगर है। एआईजी हॉस्पिटल्स ने एशियन हेल्थकेयर फाउंडेशन, सीसीएमबी हैदराबाद और इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज के साथ मिलकर सिद्ध किया है कि मोनोक्लोनल थेरेपी कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित उच्च जोखिम वाले मरीज को गंभीर बीमारी और मौत की आशंका 100 प्रतिशत तक कम करती है। 
विज्ञापन


दूसरी लहर डेल्टा ने ढाया था कहर
भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लाशों का अंबार लगाने वाला डेल्टा वैरिएंट ही था। एआईजी अस्पताल के अध्यक्ष, डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी का कहना है कि ड्रग कॉकटेल के परिणाम आश्चर्यजनक हैं। यह कोविड-19 के उपचार की स्वास्थ्य नीति में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च जोखिम वाले लोगों, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और जो शुगर, हाई बीपी,  मोटापा, गर्भावस्था, पुरानी बीमारियों से ग्रस्त हैं, उन सभी को इससे बहुत लाभ होगा। हमने शोध में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है कि यदि सही समय पर मोनोक्लोनल थेरेपी दी जाए तो यह रोग को बढ़ने से बिलकुल रोक देती है। 


डेल्टा वैरिएंट, कोरोना वायरस का सबसे घातक वैरिएंट है। यह अन्य वैरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता और बढ़ता है तथा चंद दिनों में मरीज की जान पर संकट पैदा कर देता है। भारत में कोरोना महामारी से अब तक 3.43 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.59 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed