{"_id":"62cd85e021187a442608fdab","slug":"droupadi-murmu-requests-ruling-ysrc-in-ap-bless-and-support-me-for-presidential-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू ने आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव में आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए जताया आभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू ने आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव में आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए जताया आभार
Tue, 12 Jul 2022 08:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:14 PM IST
सार
उन्होंने वहां उपस्थित विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन करने की अपील करते हुए कहा मुर्मू ने कहा, 'मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि अपनी बहन को हमारी आजादी के 75वें वर्ष में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देखने के लिए आशीर्वाद और समर्थन दें।'
विज्ञापन
Draupadi Murmu, द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दोपहर में यहां पहुंची थी। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के ताडेपल्ली स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भगवान वेंकटेश्वर का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
बाद में वे सीएम के साथ वह सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करने के लिए मंगलागिरी के सीके कन्वेंशन सेंटर पहुंची। यहां मुर्मू ने तेलुगु में 'अंदारिकी नमस्कार' बोलकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। अपने संबोधन में उन्होंने आंध्र प्रदेश के शानदार इतिहास, राज्य के योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक सुदूर गांव की एक आदिवासी नेता हूं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा पड़ोसी हैं। दोनों राज्यों में खाने-पीने की आदतों, पहनावे और रीति-रिवाजों के मामले में कई समानताएं हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जनजाति के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं संथाल समुदाय से हूं। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि अपनी बहन को हमारी आजादी के 75वें वर्ष में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देखने के लिए आशीर्वाद और समर्थन दें। इस दौरान उन्होंने पार्टी का समर्थन देने के लिए जगन मोहन रेड्डी को धन्यवाद दिया।
इसके बाद सीएम जगन मोहन रेड्डी ने विधान परिषद के अध्यक्ष मोशेन राजू, विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम, वाईएसआरसी के सांसदों और विधायकों को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिलवाया। गौरतलब है कि 31 सांसदों और 151 विधायकों वाली वाईएसआरसी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को अपना समर्थन देने का वादा किया है। चार सांसदों और 23 विधायकों वाली विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी ने भी घोषणा की है कि वह एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेगी।