फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Driver sets 5 buses on fire in Mumbai over unpaid dues loss of three crore

मुंबई: ट्रैवल एजेंसी मालिक ने पैसे नहीं दिए तो फूंक दीं पांच बसें, ड्राइवर ने किया तीन करोड़ का नुकसान

Mon, 25 Jan 2021 12:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Driver sets 5 buses on fire in Mumbai over unpaid dues loss of three crore
मुंबई: भुगतान न मिलने पर ड्राइवर ने फूंकीं पांच बसें - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाले ड्राइवर ने एजेंसी के मालिक की पांच बसों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा ट्रैवल एजेंसी के मालिक से बदला लेने के लिए किया।

विज्ञापन

एक ही महीने में फूंक डालीं पांच बसें

पुलिस के अनुसार, आत्माराम ट्रैवल एजेंसी की पांच बसें एक महीने में फूंक डाली गईं। पहली बार 24 दिसंबर 2020 को पुलिस को तीन जली हुई बसें मिलीं। फिर इसी तरह 21 जनवरी 2021 को दो और बसें जली हुई पाई गईं। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि सिर्फ आत्माराम एजेंसी की बसें ही क्यों जल रही हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हुआ शक

पहले सभी को लगा कि बसों में बैटरी के रिपेयर का काम होना था। शायद इसी वजह से बस में आग लग गई होगी, लेकिन एक महीने के अंतराल में ही इस तरह की दो घटनाओं में पांच बसों के जलने की बात पुलिस को असामान्य लग रही थी।

विज्ञापन

मालिक ने बस ड्राइवर पर जताया शक

पुलिस ने जब ट्रैवल एजेंसी के मालिक से पूछताछ की तो उसने अपने एक 24 साल के कर्मचारी अजय सारस्वत पर शक जताया जो बस ड्राइवर था। एजेंसी के मालिक ने पुलिस को बताया कि भुगतान के मसले पर बस ड्राइवर अजय के साथ उसकी तकरार हुई थी।


 

 

एजेंसी मालिक व बस ड्राइवर में हुई थी बहस

एजेंसी मालिक ने पुलिस से कहा कि कोरोना महामारी के दौर में उसे ड्राइवरों की जरूरत थी, उसी वक्त अजय सारस्वत ने सिर्फ दस दिन काम किया था। गोवा में बस चलाते वक्त अजय से एक एक्सीडेंट हुआ था, जिससे बस को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से ट्रैवल एजेंसी मालिक ने अजय के कुछ बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया था। इसी को लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई थी।

 

 

सख्ती से हुई पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने अजय को थाने में बुलाया। यहां उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बसों को जलाने के अपने जुर्म को कबूल लिया। अजय ने बताया कि वह पहले बस के पर्दों को जलाता था, जिससे पूरी बस आग पकड़ लेती थी।

आरोपी ने कबूला जुर्म, गिरफ्तार

अजय ने पुलिस को बताया कि ट्रैवल एजेंसी का मालिक उसके बकाये रुपयों का भुगतान नहीं कर रहा था। इससे गुस्से में आकर उसने बदला लेने की सोची और बसें जला दीं। इस वजह से ट्रैवल एजेंसी के मालिक को तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। एमएचबी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed