{"_id":"6a1dc6d7f36c14c3f20520da","slug":"dri-seizes-foreign-origin-gold-in-wax-worth-rs-4-cr-at-mumbai-airport-three-held-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: दुबई से मोम में छिपाकर लाया ₹4.20 करोड़ का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: दुबई से मोम में छिपाकर लाया ₹4.20 करोड़ का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 11:22 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:22 PM IST
सार
डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से आए दो यात्रियों को पकड़ा है। इनके पास से वैक्स फॉर्म में 2.6 किलोग्राम शुद्ध सोना मिला है, जिसकी कीमत 4.20 करोड़ रुपये है। इस तस्करी की साजिश रचने के आरोप में नवी मुंबई के एक जौहरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरआई ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा है। अधिकारियों ने एयरपोर्ट से 2.6 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। बरामद किया गया सोना मोम में छुपाया गया था। बाजार में इस सोने की कीमत करीब 4.20 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने सोमवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी है।
दुबई से आ रहे थे दो यात्री
डीआरआई की टीम को इस तस्करी की पक्की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने रविवार को एयरपोर्ट पर जाल बिछाया। टीम ने दुबई से आए दो यात्रियों को रोक लिया। ये दोनों यात्री भारत में सोना तस्करी की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पाउच मिले। इन पाउच में मोम के रूप में सोने का पाउडर भरा हुआ था। जांच करने पर सोने का कुल शुद्ध वजन 2,600 ग्राम निकला।
यह भी पढ़ें: Delhi Airport: दो टर्मिनलों के बीच सफर होगा आसान, एयरसाइड ट्रांसफर सुविधा के लिए BCAS की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
लैब टेस्ट में खुला सोने का राज
अधिकारियों ने पकड़े गए सोने की लैब जांच करवाई। जांच में सामने आया कि यह सोना बिल्कुल शुद्ध 24-कैरेट का है। इसके बाद डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम यानी कस्टम्स एक्ट के तहत सोना जब्त कर लिया। पकड़े गए यात्रियों से कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में नवी मुंबई के एक जौहरी का नाम सामने आया। आरोप है कि इसी जौहरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तस्करी की साजिश रची थी। डीआरआई ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को पकड़ा है।
क्यों बढ़ रही है सोने की तस्करी?
डीआरआई के मुताबिक यह सिंडिकेट दुबई से अपना नेटवर्क चला रहा था। मामले की आगे की जांच अभी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि देश में सोने की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने पर टैक्स और ड्यूटी बढ़ा दी है। देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी बढ़े हुए टैक्स के कारण अब तस्कर नए-नए तरीकों से सोना लाने की कोशिश कर रहे हैं।