फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI seizes 48 kg gold paste worth approx Rs 25 crore at Surat airport in Gujarat 4 held News update in hindi

DRI: सूरत हवाई अड्डे पर डीआरआई ने बरामद किया 48 किलो सोने का पेस्ट; तीन यात्री और एक अधिकारी गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 10:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 10:05 AM IST
सार

सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों की मदद से सोने को भारत में तस्करी के लिए शौचालय में छुपाया गया था। अधिकारियों द्वारा स्क्रीनिंग और जांच से बचने के लिए आव्रजन जांच चौकी से पहले स्थित एक शौचालय में सोने का आदान-प्रदान करने की योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन
DRI seizes 48 kg gold paste worth approx Rs 25 crore at Surat airport in Gujarat  4 held News update in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के सूरत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां डीआरआई के अधिकारियों ने सोने की तस्करी करने वाले तीन यात्रियों और एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 48.2 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये है। निदेशालय ने इस कार्रवाई को लेकर एक विज्ञप्ति भी जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें डीआरआई ने कहा कि उसने चार लोगों को गिरफ्तार कर एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। निदेशालय ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने सात जुलाई को सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें बताया गया है कि निदेशालय को सूचना मिली थी कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX172 से शारजाह से आने वाले तीन यात्री सोने की तस्करी करने वाले हैं। हवाई अड्डे पर जब उन्हें रोका गया और  डीआरआई ने उनके सामान की जांच की तो अधिकारियों को पांच ब्लैक बेल्ट में छिपाए गए 20 सफेद रंग के पैकेटों में पेस्ट के रूप में 43.5 किलोग्राम सोना मिला। बाद में जब तस्करों से सघन पूछताछ की गई तो उनसे मिली जानकारी के आधार पर आव्रजन जांच चौकी के निकट पुरुषों के शौचालय से पेस्ट के रूप में 4.67 किलोग्राम सोना और बरामद हुआ। 
विज्ञापन


डीआरआई ने बयान में यह भी बताया कि सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों की मदद से सोने को भारत में तस्करी के लिए शौचालय में छुपाया गया था। अधिकारियों द्वारा स्क्रीनिंग और जांच से बचने के लिए आव्रजन जांच चौकी से पहले स्थित एक शौचालय में सोने का आदान-प्रदान करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई ने कहा कि तस्करों से बरामद कुल 48.20 किलोग्राम सोने के पेस्ट की कीमत करीबन 25.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।  डीआऱआई ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत तीनों यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही उन्हें और एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि डीआरआई ने चारों के बारे में व्यापक जानकारी नहीं दी है। निदेशालय का यह भी कहना है कि इस रैकेट के खुलासे से यह लग रहा है कि सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करों का गिरोह काम कर रहा है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

DRI seizes 48 kg gold paste worth approx Rs 25 crore at Surat airport in Gujarat  4 held News update in hindi
Gold - फोटो : ANI
हैदराबाद से 1.17 करोड़ का सोना जब्त
इस बीच हैदराबाद कस्टम्स ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई और जेद्दा से पहुंचे दो यात्रियों से 1.17 करोड़ रुपये मूल्य का 1.93 किलोग्राम सोना जब्त किया। बैंकॉक और दुबई से आए दो यात्रियों से 62,400 सिगरेट भी जब्त की गईं। सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed