फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI makes third arrest in gold smuggling case involving Kannada actor Ranya Rao

Ranya Rao Case: रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी, डीआरआई ने तीसरे शख्स को पकड़ा

Thu, 27 Mar 2025 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 09:46 AM IST
सार

रान्या राव से जुड़े सेना तस्करी मामले में डीआरआई ने तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की है। अब तक मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। इसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है। डीआरआई अधिकारियों की मानें तो रान्या से बरामद 14.2 किलो सोने की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू हवाईअड्डे पर सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।

विज्ञापन
DRI makes third arrest in gold smuggling case involving Kannada actor Ranya Rao
रान्या राव गिरफ्तार - फोटो : ANI/Amar Ujala

विस्तार

रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में डीआरआई ने तीसरे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में एक सोने के डीलर को पकड़ा गया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि डीलर साहिल जैन बेल्लारी का रहने वाला है। उससे में पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- झारखंड के बोकारो में सीबीआई की टीम पर हमला, रिश्वत के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे
विज्ञापन


साहिल जैन पर क्या आरोप?
सूत्रों के मुताबिक, साहिल जैन पर तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने और उसे बेचने के बाद होने वाली इनकम बांटने में रान्या राव की मदद करने और उसे बढ़ावा देने का आरोप है। डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या के पास से 3 मार्च को दुबई से आने पर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल में फिर बवाल, भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बमबाजी; पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप

रान्या राव और होटल व्यवसायी तरुण राजू को पहले ही गिरफ्तार
इसके बाद उसके आवास पर तलाशी ली गई, जहां अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की। इस मामले में रान्या राव और होटल व्यवसायी तरुण राजू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक साल में करीब 30 बार दुबई का दौरा किया था
मामले में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने चौंकाने वाले दावे किए था। उन्होंने बताया कि रान्या एक साल में करीब 30 बार दुबई का दौरा किया था। सूत्रों के मुताबिक, रान्या तस्करी के लिए एक साल में 30 बार दुबई गई थी। एक किलो सोने की तस्करी के बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलते थे। एक बार दुबई का दौरा करने पर वह करीब 13 लाख रुपये कमा लेती थी। तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट व विशेष बेल्ट का इस्तेमाल करती थी। डीआरआई की टीम ने रान्या के लावेल रोड स्थित घर की तलाशी ली थी। रान्या वहां पति के साथ रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed