फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI Indian Coast Guard Operation Khojbeen caught 1526 crore heroin in arabian sea

Operation Khojbeen: डीआरआई ने समंदर में रोकी नशीले पदार्थों की तस्करी, 1526 करोड़ की हेरोइन जब्त

Fri, 20 May 2022 07:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 20 May 2022 07:17 PM IST
सार

डीआरआई के अफसरों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत करीब 1526 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
DRI Indian Coast Guard Operation Khojbeen caught 1526 crore heroin in arabian sea
डीआरआई ने जब्त की 1526 करोड़ की हेरोइन - फोटो : ANI

विस्तार

Operation Khojbeen: समुद्र के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के मकसद से डीआरआई लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत दो भारतीय बोट लगातार तमिलनाडु से लेकर दूसरे राज्यों के तटीय इलाकों की निगरानी कर रही हैं। इस अभियान के तहत डीआरआई को बड़ी सफलता भी हासिल हुई है और टीम ने 1526 करोड़ की हेरोइन जब्त की। 

विज्ञापन

7 मई को शुरू किया गया अभियान

जानकारी के मुताबिक, डीआरआई और भारतीय तटरक्षक बलों ने सात मई को संयुक्त अभियान शुरू किया था, जिसका नाम ऑपरेशन खोजबीन रखा गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि कई दिन तक लगातार सर्च अभियान के बाद दो संदिग्ध नाव प्रिंस और लिटिल जीजस पर शिकंजा कसा गया। ये दोनों नाव भारत की ओर आ रही थीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई को बरामद हुई हेरोइन

बताया जा रहा है कि भारतीय नावों पर तैनात डीआरआई और भारतीय तटरक्षक बल के अफसरों ने 18 मई को लक्षद्वीप में दोनों नावों को रोक लिया। पूछताछ के दौरान नावों पर सवार लोगों ने भारी मात्रा में हेरोइन लाने की बात कबूल ली। इसके बाद दोनों नाव कोच्चि स्थित कोस्ट गार्ड हेडक्वॉर्टर ले जाया गया, जहां नावों से 218 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेट में एक किलो हेरोइन मिली। डीआरआई के अफसरों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत करीब 1526 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed