Maharashtra: DRI ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 100 करोड़ की कोकीन जब्त; चार गिरफ्तार
Maharashtra: अधिकारियों ने बताया कि इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक थाई और एक इंडोनेशिया से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार को कहा कि उसने दो विदेशी महिला यात्रियों से 9.8 किलोग्राम कोकीन जब्त कर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये हैं।
बयान में कहा गया कि इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक थाई और एक इंडोनेशिया से है।
एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर दोनों के पास से कुल 9.82 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब सौ करोड़ रुपये हैं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि कोकीन को दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक गिरोह तक पहुंचाया जाना था।
अधिकारी ने बताया कि निगरानी के लिए मुंबई में डीआरआई की एक टीम तैनात की गई और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए एक अन्य टीम दिल्ली भेजी गई।
डीआरआई अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में जाल बिछाया। उन्होंने मास्टरमाइंड को पहचान लिया। लेकिन खतरा भांपते ही वह हिंसक हो गया और अपनी पूरी ताकत से अधिकारियों को धक्का देकर दौड़ पड़ा। उन्होंने बताया कि डीआरआई की टीम ने नाइजीरियाई नागरिक और उसके सहयोगी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
पीछा करने के दौरान अधिकारियों के साथ-साथ आरोपी भी घायल हुए। डीआरआई ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दो महिला यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।