फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI busts international drug syndicate, seizes Rs 100 cr cocaine; 2 women passengers among 4 held

Maharashtra: DRI ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 100 करोड़ की कोकीन जब्त; चार गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
सार

Maharashtra: अधिकारियों ने बताया कि इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक थाई और एक इंडोनेशिया से है। 

विज्ञापन
DRI busts international drug syndicate, seizes Rs 100 cr cocaine; 2 women passengers among 4 held
कोकीन (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार को कहा कि उसने दो विदेशी महिला यात्रियों से 9.8 किलोग्राम कोकीन जब्त कर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये हैं। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया कि इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक थाई और एक इंडोनेशिया से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर दोनों के पास से कुल 9.82 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब सौ करोड़ रुपये हैं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि कोकीन को दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक गिरोह तक पहुंचाया जाना था। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि निगरानी के लिए मुंबई में डीआरआई की एक टीम तैनात की गई और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए एक अन्य टीम दिल्ली भेजी गई।   

डीआरआई अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में जाल बिछाया। उन्होंने मास्टरमाइंड को पहचान लिया। लेकिन खतरा भांपते ही वह हिंसक हो गया और अपनी पूरी ताकत से अधिकारियों को धक्का देकर दौड़ पड़ा। उन्होंने बताया कि डीआरआई की टीम ने नाइजीरियाई नागरिक और उसके सहयोगी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

पीछा करने के दौरान अधिकारियों के साथ-साथ आरोपी भी घायल हुए। डीआरआई ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दो महिला यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed