फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dreaded naxal shot dead in Karnataka during search operation news in hindi

Karnataka: कर्नाटक में मुठभेड़ के दौरान खूंखार नक्सली ढेर; 20 साल से सुरक्षा बलों की आंखों में झोंक रहा था धूल

Tue, 19 Nov 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Nov 2024 01:35 PM IST
सार

विक्रम गौड़ा पिछले दो दशक से दक्षिण भारत में नक्सली अभियानों का नेतृत्व कर रहा था। वह केरल, तमिलनाडु और कई बार कर्नाटक के कोडागु में छिपा था।

विज्ञापन
Dreaded naxal shot dead in Karnataka during search operation news in hindi
तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी जिले में करकला तालुक के ईदु गांव के पास नक्सल विरोधी बल (एएनएफ) ने एक खूंखार नक्सली को मार गिराया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मृतक नक्सली की पहचान विक्रम गौड़ा के तौर पर की गई है। राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि एएनएफ पिछले 20 साल से विक्रम गौड़ा को पकड़ने की फिराक में थी। उसे एक खूंखार नक्सली करार देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि वह कई बार भाग चुका था। 
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने की गोलीबारी
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार की शाम को तलाशी अभियान के दौरान एएनएफ ने नक्सलियों के एक समूह को देखा। एएनएफ की टीम को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। एएनएफ की टीम ने भी इसका पलटवार किया और नक्सली विक्रम गौड़ा को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान अन्य नक्सली भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "विक्रम गौड़ा पिछले दो दशक से दक्षिण भारत में नक्सली अभियानों का नेतृत्व कर रहा था। वह केरल, तमिलनाडु और कई बार कर्नाटक के कोडागु में छिपा था।" पत्रकारों से बात करते हुए राज्य गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा, "अचानक से नक्सली पुलिस वालों पर गोलीबारी करने लगा। पुलिस की तरफ से पलटवार करने पर वह मारा गया। उसके साथ दो-तीन नक्सली थे जो भागने में कामयाब रहे। एएनएफ पुलिस तलाशी अभियान जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि विक्रम गौड़ा काफी ज्यादा सक्रिय था और एक राज्य से दूसरे राज्य में घूमता रहता था। एएनएफ उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में असमर्थ थी। एक जानकारी के आधार पर मुठभेड़ हुई। ऐसा लग रहा है राज्य में नक्सली गतिविधियां खत्म हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी 
राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "पिछले हफ्ते दो (नक्सली) राजू और लता को देखा गया था, लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक से अधिकारियों को विक्रम गौड़ा के बारे में जानकारी मिली। सभी अधिकारी उसे ढूंढने लगे। यह एनकाउंटर जरूरी था या नहीं इसपर उन्होंने कहा, "जैसे ही उसने (विक्रम गौड़ा) पुलिस को देखा गोलियां चलाने लगा, इसलिए पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। अभी तक मेरे पास यही जानकारी आई है।" राज्य मंत्री ने बताया कि नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों के बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed